Move to Jagran APP

राशन नहीं बांट सका जन सेवा दल, निराश लौटी महिलाएं

जागरण संवाददाता, पानीपत जन सेवा दल विगत करीब 35 वर्षो से असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण क

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Feb 2018 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2018 08:31 PM (IST)
राशन नहीं बांट सका जन सेवा दल, निराश लौटी महिलाएं

जागरण संवाददाता, पानीपत

loksabha election banner

जन सेवा दल विगत करीब 35 वर्षो से असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण करता रहा है। हर माह के पहले रविवार को राशन वितरण किया जाता रहा है लेकिन इस रविवार को राशन नहीं मिलने से महिलाएं निराश होकर घरों को लौट गई।

जन सेवा दल के सचिव चमन गुलाटी ने बताया कि हर माह 400 महिलाओं को 10 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। इस बार गेंहू के साथ हर महिला को 5 किलोग्राम चावल भी बांटना था। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल परिसर स्थित जन सेवा दल के कार्यालय को तुड़वा दिया है। राशन रखने के लिए जगह कम बची, इसलिए राशन नहीं उतरवाया गया। अब अगले रविवार को राशन वितरण किया जाएगा।

गुलाटी की मानें तो रविवार को महिलाओं के नए कार्ड बनाए गए हैं। इस मौके पर कैलाश ग्रोवर व किशन मनचंदा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.