Move to Jagran APP

125 बार दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने पिया टायलेट क्लीनर

125 लोगों द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी ने अनाथालय मे टायलेट क्लीनर पी दिया। उसका मेडिकल कॉलेज खानपुर में इलाज चल रहा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 09 Apr 2017 10:15 AM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2017 04:19 PM (IST)
125 बार दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने पिया टायलेट क्लीनर
125 बार दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने पिया टायलेट क्लीनर

जेएनएन, पानीपत। देह व्यापार में धकेली गई असम की नाबालिग छात्रा ने खुलासा किया था कि डेढ़ माह में उससे 125 लोगों ने दुष्कर्म किया। इनमें कई सफेदपोश व पुलिसकर्मी भी शामिल थे। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी इन दिनों बाल अनाथालय में रह रही है। बताया जाता है कि उसने संदिग्ध परिस्थितियों में टायलेट क्लीनर पी लिया। किशोरी का मेडिकल कॉलेज खानपुर में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

अनाथालय संचालक अमरजीत सिंह नरवाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे बच्चे टेलीवीजन देख रहे थे। असम की किशोरी भी उनके साथ बैठी थी। तभी उसके पेट में दर्द होने लगा। वह टॉयलेट में चली गई। उसने दवा के धोखे में टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) पी लिया। इससे किशोरी को उल्टी लग गई।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने नाबालिग बेटी के साथ करवाया सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी ने इस बारे में बच्चों व वार्डन बीरमती को बताया। इसके बाद सामान्य अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। किशोरी को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि किशोरी का हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: किशोरी को 125 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, सफेदपोश व पुलिसकर्मी भी शामिल

किशोरी की देखरेख के लिए अनाथालय की सेविका बसंती और अनीता देखरेख कर रही हैं। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन सुमन सूद ने भी अमरजीत नरवाल को तलब कर मामले की जानकारी ली। इस बारे में थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिल किशोरी ने बताया कि उसके पेट में दर्द में था। गलती से उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक करतूत: बेटे ने 70 वर्षीया मां को बनाया हवस का शिकार

यह है मामला

2 अप्रैल को असम की एक किशोरी बस अड्डा चौकी पहुंची गई थी और उसने बताया कि आरकेपुर कालोनी में आरती, जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र उर्फ काला और शुभम उससे देह व्यापार कराते हैं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी नरेंद्र, आरती व शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नरेंद्र और दिल्ली के पीरागढ़ी का दलाल राजू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.