सबका साथ, सबका विकास पर रंगोली
जागरण संवाददाता, पानीपत आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भाजपा का ना
जागरण संवाददाता, पानीपत
आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भाजपा का नारा 'सबका साथ-सबका विकास' शीर्षक पर बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। सभी ने रंगोली बनाने वाली टीम के सदस्यों की सराहना की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इसराना के कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में उन्हें जिला प्रशासन की ओर से रंगोली बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने हरियाणा के विकास और सकारात्मक बदलाव को रंगोली में प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे और अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता भी उनकी रंगोली की सराहना की।
इस कार्य में उनके साथ डीओसी गाइड्स पूनम चहल, मोहित जांगड़ा, शुभम रंगा, आशीष कुमार, नवीन कुमार और दीपक ने भी योगदान दिया।