Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की तैयारी, अंबाला से 134 बसें बहनों को भाईयों तक पहुंचाएगी

हरियाणा रोडवेज की ओर से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों को तोहफा दिया गया है। अंबाला में करीब 134 बसें बहनों को उनके भाईयों तक फ्री में यात्रा करवाएंगी। रोडवेज की 119 और 15 किलोमीटर स्कीम वाल बसें चलेगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 10:46 AM (IST)
रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की तैयारी, अंबाला से 134 बसें बहनों को भाईयों तक पहुंचाएगी
रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज में बहनों को फ्री में यात्रा।

अंबाला, जागरण संवाददाता। रक्षा बंधन पर मुफ्त यात्रा को देखते हुए रोडवेज ने फुल तैयारी कर ली है। 134 बसों में बहनें आराम से भाईयों तक पहुंच जाएगी। इनमें रोडवेज की 119 व किलोमीटर स्कीम की 15 बसें चलेगी। महिलाओं को दी जाने वाली मुफ्त यात्रा शनिवार दोपहर से रविवार रात 12 बजे तक रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक का बच्चा भी मुफ्त यात्रा कर सकता है। यहां बता दें छावनी बस अड्डे से पहली बस कालका, बद्दी के लिए सुबह 3:20 बजे रवाना होगी। रक्षाबंधन पर्व पर अधिकांश रोडवेज की बसें चंडीगढ़, कालका, नारायणगढ़, यमुनानगर, पिहोवा, कैथल, कुरुक्षेत्र, पिपली के लगातार चक्कर लगाएंगी।

loksabha election banner

रक्षा बंधन में एक दिन शेष

यहां बता दें रक्षा बंधन पर्व में एक दिन शेष बाकी है। वहीं डीआई शमशेर सिंहह के मुताबिक बसों के संचालन को लेकर चालक व परिचालक को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि सफर के दौरान सभी महिलाओं का ध्यान रखें और उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुुचाएं। इसके अलावा 15 से 20 अतिरिक्त बसों सहित कर्मचारियों को स्पेशल ड्यूटी के तहत छावनी बस अड्डे पर तैनात किया जाएगा और भीड़ बढ़ते ही निर्धारित रूट पर बस का संचालन किया जाएगा।

रक्षा बंधन को देखते हुए डिपो की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। डिपो की सभी बसों को मार्गों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को भी आदेश दिए गए हैं वह इस दिन महिला यात्रियों का पूरा ख्याल रखे। यात्रा के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो

-मुनीष सहगल, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.