करनाल में फिर आ रहे राकेश टिकैत, कई राज्यों से जुटेंगे किसान नेता
हरियाणा के करनाल में राकेश टिकैत आ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन का अधिवेशन में राकेश टिकैत आ रहे हैं। सौंकड़ा गांव में होने वाले अधिवेशन में कई राज्यों के आठ सौ किसान पहंचेंगे। इस दौरान रणनीति बनाई जाएगी।
तरावड़ी (करनाल), जागरण संवाददाता। करनाल के ग्राम सौंकड़ा में आज बुधवार को भारतीय किसान यूनियन का अधिवेशन होना है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत आएंगे। उनके अलावा भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत और युद्धवीर सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल व महाराष्ट्र तक के किसान भी शामिल करेंगे। अधिवेशन में भारतीय किसान यूनियन के नाम से चल रहे अन्य संगठनों के संदर्भ में चर्चा की जा सकती है।
सुबह नौ बजे प्रतिनिधियों के पंजीकरण होंगे। फिर भारतीय किसान यूनियन का ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण किसान नेता राकेश टिकैत व युद्धवीर सिंह सहरावत करेंगे। 11 बजे पहला सत्र शुरू होगा। एक से डेढ़ बजे तक दोपहर के भोजन के तुरंत बाद दूसरा सत्र शुरू होगा। दोपहर करीब चार बजे पत्रकार वार्ता रखी गई है।
अधिवेशन में यूनियन के केवल वे कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे, जिनका यूनियन की ओर से पंजीकरण हो चुका है। किसी अन्य को अधिवेशन में शामिल होने की अनुमति नहीं है। कोई किसान बिना पंजीकरण न पहुंचे क्योंकि अधिवेशन के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इसलिए बिना पंजीकरण अधिवेशन में न शामिल हों। इस स्थिति में आयोजकों व आने वाले किसानों को असुविधा हो सकती है