स्पेन से जीतकर लौटीं बॉक्सर रजनी, स्कूल पहुंचने पर स्वागत
स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी रजनी का डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
By Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:42 AM (IST)
पानीपत, जेएनएन। स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी रजनी का डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें गाजे बाजे के साथ स्कूल से लघु सचिवालय तक ले जाया गया। जहां एसडीएम कुशल कटारिया, नायब तहसीलदार अनिल कौशिक व बीईओ बृजमोहन गोयल ने उन्हें सम्मानित किया। रजनी की जीत पर अभिभावकों के साथ स्कूल स्टाफ ने खुशी जताई है। गौरतलब है कि रजनी की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात में कर चुके हैं। प्रिंसिपल डॉ. सपना गुप्ता ने बताया कि 9 से 14 अप्रैल तक स्पेन के म्यूसिया में अंतरराष्ट्रीय बॉ¨क्सग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें लाखू बुआना की रजनी ने अंडर 19 के 48 किलो वर्गभार में खेलते हुए कांस्य पदक जीता। इस मौके पर सुरेंद्र सरोहा व कुलीश नंदवानी मौजूद रहे। मेहनत बेकार नहीं जाती एसडीएम कुशल कटारिया ने कहा कि जीवन में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। ये रजनी की मेहनत का ही नतीजा है। जो लगातार अपने खेल के जरिये नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हर युवा को मेहनत के साथ पढ़ लिखकर खेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें