सर्वधर्म एकता के प्रतीक थे राजीव गांधी
निर्मला देशपांडे संस्थान में सोमवार को हाली अपना स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सर्वधर्म प्रार्थना का पाठ किया। देशभक्ति के गीत गाए।
जागरण संवाददाता, पानीपत : निर्मला देशपांडे संस्थान में सोमवार को हाली अपना स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सर्वधर्म प्रार्थना का पाठ किया। देशभक्ति के गीत गाए। शिक्षाविद प्रिया लूथरा ने कहा कि राजीव गांधी राष्ट्रीय एकता व सर्वधर्म एकता के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन उन्हीं मूल्यों पर बिताया जो उन्हें विरासत में मिले थे। उनका मानना था कि 21वीं सदी विज्ञान और तकनीक की है। भारत को विकास से जोड़ने के लिए उससे जुड़ना होगा। इस मौके पर हाली पानीपती ट्रस्ट के महासचिव राममोहन राय और दीपक कथूरिया ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। छोटे बच्चों को पेट मे कीड़े खत्म करने की दवाई भी पिलाई गई।