कुरुक्षेत्र में पालतू कुत्ते के गली में शौच करने पर हंगामा, थाने तक पहुंच गई बात
शाहाबाद की डाक्टर हरनाम सिंह गली में पालतू कुत्ते को गली में शौच कराने को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है।
शाहाबाद, जेएनएन। शाहाबाद की डाक्टर हरनाम सिंह गली में पालतू कुत्ते को गली में शौच कराने को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। दोनों ओर से झगड़े के दौरान सोने की चेन गायब होने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में शाहाबाद निवासी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसे जितेंद्र मिला। आरोपित ने उसका रास्ता रोककर उसके कुत्ते को लात मारी और उसने रोकने की कोशिश की तो गाली-गलौच कर उसके साथ हाथापाई की। आरोपित ने उसे गली में दिखाई देने पर जान से मार देने की धमकी दी। उसने उसको टोका तो वह अपने घर से तेजधार हथियार लेकर आया और उसे मारने के लिए दौड़ा। वह मारपीट में लहूलुहान हो गया। हंगामे को देख राजन मौके पर पहुंच गए। लड़ाई झगड़े में उसकी सोने की चेन भी गुम हो गई। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर डा. हरनाम गली निवासी जतिंद्र पाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था कि तभी हरप्रीत ङ्क्षसह अपने कुत्ते को उनके घर के पास शौच करवाने आ गया। उसने पहले भी हरप्रीत को कई बार उनके घर के पास कुत्ते को शौच करवाने से मना किया है। इसके बावजूद वह नहीं माना। उसने उसे रोका तो उसके साथ मारपीट की। उसको मारपीट में काफी चोट आई हैं। उसने बताया कि इसी झगड़े में उसकी सोने की चेन भी टूट कर गिर गई। उसे इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।