Move to Jagran APP

महानवमी पर मां दुर्गा की आरती में झूमे श्रद्धालु

पूर्वांचल कल्याण समिति की तरफ से जाटल रोड स्थित साईं अस्पताल के सामने दुर्गापूजा का आयोजन किया गया। महानवमी पर सोमवार को देर शाम 8 बजे भव्य आरती की गई। सैकड़ों श्रद्धालु इस आरती में शामिल हुए। जय मां अंबे के जयकारों पंडाल गूंज उठा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 09:32 AM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 09:32 AM (IST)
महानवमी पर मां दुर्गा की आरती में झूमे श्रद्धालु
महानवमी पर मां दुर्गा की आरती में झूमे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, पानीपत : पूर्वांचल कल्याण समिति की तरफ से जाटल रोड स्थित साईं अस्पताल के सामने दुर्गापूजा का आयोजन किया गया। महानवमी पर सोमवार को देर शाम 8 बजे भव्य आरती की गई। सैकड़ों श्रद्धालु इस आरती में शामिल हुए। जय मां अंबे के जयकारों पंडाल गूंज उठा।

loksabha election banner

पूर्वांचल कल्याण समिति की तरफ से पानीपत में 14-15 वर्षों से दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जाता है। पंडाल को भव्य ढंग से सजाया गया है। महानवमी पर सुबह 11 बजे से हवन किया गया। बिहार, उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल के सैकड़ों परिवार मैया का दर्शन करने पहुंचे। फूल, पान व प्रसाद अर्पित किया। देर रात निशा पूजा आयोजित की गई। दिल्ली और मुंबई से आए मशहूर कलाकारों ने माई का गुणगान किया। मुख्य अतिथि एडीजीपी हरियाणा ओपी सिंह व डीसी सुमेधा कटारिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के प्रधान पीएन सिंह, पूर्व प्रधान मदन सिंह, सचिव अभय झा, कोषाध्यक्ष अंजनी झा, पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के प्रधान आरबी सिंह, सचिव भगवान झा, सदस्य अरुण सिंह, सुधीर पाठक, पप्पू शर्मा व अशोक झा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.