सरकार को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने दी चेतावनी, वादा खिलाफी बर्दाश्त नहीं
सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। किसी भी कीमत पर सहन नही करेंगे। यह बात भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कही।
By Edited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 06:36 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 06:36 AM (IST)
पानीपत, जेएनएन। सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। किसी भी कीमत पर सहन नही करेंगे। यह बात भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान इसराना के सर छोटू राम किसान भवन में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार किसानों को पेंशन देने की बात कह रही है। लेकिन हजारों किसानों के फार्म रिजेक्ट हो गए। कृषि विभाग के कर्मचारी अब फार्म में गड़बड़ी होने का बहाना बना रहे हैं। पंचायत के दौरान भाकियू की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी में पालेराम तंवर को सरंक्षक, प्रदीप जागलान को प्रधान, कुलदीप कुराना को उप प्रधान, बिरेंद्र मलिक को महासचिव, शमशेर सिंह को सचिव, नरेंद्र मलिक को कोषाध्यक्ष, संदीप को संगठन मंत्री व बलराज कारद को सहसचिव घोषित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव चुहड़ सिंह, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, जिला प्रधान सतनारायण बांगड़, जयपाल कुराना, सतीश मांड़ी, अमित कारद, रोहताश इसराना, सूरत सिंह, आजाद डाहर व जगदीप जागलान मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें