Move to Jagran APP

अन्नदाताओं के साथ इंसाफ, प्रशासन ने उठाया ये सख्त कदम

उत्तर प्रदेश से आने वाले धान पर रोक लगा दी गई है। बार्डर पर अब 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। वित्त आयुक्त मार्केटिंग बोर्ड ने अन्य प्रदेशों से आने वाली पीआर धान की खरीद पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

By Edited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:56 AM (IST)
अन्नदाताओं के साथ इंसाफ, प्रशासन ने उठाया ये सख्त कदम
अन्नदाताओं के साथ इंसाफ, प्रशासन ने उठाया ये सख्त कदम

जागरण संवाददाता, पानीपत : उत्तर प्रदेश से आने वाले धान पर रोक लगा दी गई है। बार्डर पर अब 24 घंटे चे¨कग की जा रही है। वित्त आयुक्त मार्केटिंग बोर्ड ने अन्य प्रदेशों से आने वाली पीआर धान की खरीद पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। हालांकि मंडियों में सरकारी खरीद 15 नवंबर तक की जानी है।

loksabha election banner

अब तक जिले की मंडियों में 170400 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत धान का उत्पादन भी जिले में कम हुआ है। एक अक्टूबर से जिले में बाजरे की खरीद शुरू की गई। मात्र 280 क्विंटल बाजरा ही बिकने के लिए मंडियों में आया। जिले की इसराना मंडी में ही बाजरा खरीद सेंटर बनाया गया। उन्हीं किसानों से बाजरा खरीदा जा रहा है। जिनका पहले से रजिस्ट्रेशन हो गया था। वर्जन : हैफेड के जिला प्रबंधक एसएन भारद्वाज ने बताया कि आगामी 15 नवंबर तक सरकारी खरीद होनी है। पीआर धान की आवक कमजोर चल रही है। 1000-2000 क्विंटल धान की आवक ही हो रही है।

राेक लगाने के मार्केट
कमेटी सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि पीआर धान की खरीद बंद हो गई। उत्तर प्रदेश से आने वाली धान पर रोक लगाने की आदेश हैं। मंडियों में पीआर धान की आवक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.