प्रेम मंदिर में मनेगा शांति देवी का अवतार दिवस
जागरण संवाददाता, पानीपत : नव वर्ष पर प्रेम मंदिर में शांति देवी महाराज का 118 वां अवतार दिवस मनाय
जागरण संवाददाता, पानीपत :
नव वर्ष पर प्रेम मंदिर में शांति देवी महाराज का 118 वां अवतार दिवस मनाया जाएगा। मंदिर कमेटियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंदिर कमेटी के सदस्य चंद्रभान वर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि यह आयोजन प्रेम मंदिर अध्यक्ष कांता देवी के सानिध्य में होगा। सुबह आठ बजे से रामायण, श्रीमद्भागवत एवं गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का भोग लगेगा। नौ बजे से भजन संकीर्तन एवं शांति देवी महाराज की बाल लीला का सजीव चित्रण प्रस्तुत होगा। नन्हे मुन्ने बच्चे बाल लीला की प्रस्तुति देंगे। पत्रकार वार्ता में प्रधान सुनील मिगलानी ने सभी धर्म प्रेमी लोगों को इस आयोजन में पहुंचने का आग्रह किया। इस अवसर पर जगदीश लाल ढींगड़ा, हिमांशु असीजा, सुनील मिगलानी, पंकज गाबा, गौतम दुआ, अनिल अरोड़ा, प्रिंस पाहवा, गौरव पाहवा, मनीष पाहवा मौजूद रहे।