बिजली सप्लाई बदहाल, लोग बेहाल
गर्मी के कारण डिमांड बढ़ने से कस्बे सहित ग्रामीण फीडरों की सप्लाई बदहाल होती जा रही है। लोगों में निगम के खिलाफ रोष पनप रहा है। बृहस्पतिवार को नारायणा 33 केवी पावर हाउस से जुड़े नारायणा और ¨ढडार गांव के उपभोक्ताओं ने एसडीओ योगेश कुमार से मिलकर अपना दुखड़ा रोया।
जागरण संवाददाता, समालखा : गर्मी के कारण डिमांड बढ़ने से कस्बे सहित ग्रामीण फीडरों की सप्लाई बदहाल होती जा रही है। लोगों में निगम के खिलाफ रोष पनप रहा है। बृहस्पतिवार को नारायणा 33 केवी पावर हाउस से जुड़े नारायणा और ¨ढडार गांव के उपभोक्ताओं ने एसडीओ योगेश कुमार से मिलकर अपना दुखड़ा रोया। उन्हें एमआईटीसी फीडर की सप्लाई 72 घंटे से बंद होने की बात कही। एसडीओ ने वीसीबी खराब होने के कारण सप्लाई में बाधा आने की बात कही। उन्होंने तुरंत सप्लाई चालू करने का भरोसा दिया।
सरपंच रजनीश ढोडपुर, र¨वद्र ग्वालड़ा, संजू समालखा, कृष्ण करहंस, रामदिया नामुंडा ने कहा कि उनके लाइन की हालत जर्जर है। नारायणा 33 केवी ओवरलोड है, जिसके कारण उनकी एपी और डीएस दोनों की सप्लाई हमेशा बाधित रहती है। लाइन पर कर्मचारियों के नहीं होने से उसकी मरम्मत में घंटों लग जाते हैं। गर्मी के कारण उन्हें पसीना बहाना पड़ रहा है। साथ ही धान की सेहत खराब हो रही है। खेत में दरारें पड़ गई है।
अनाज मंडी फीडर के तार टूटे
शाम 5 बजे के करीब पुराना बस अड्डा पर अनाज फीडर की दो तारें आपस में सटने से स्पार्किग के साथ धमाका हुआ। तार टूटकर छाबड़ा मिष्ठान भंडार के सामने गिरा, जिससे भगदड़ मच गई। लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने जेई को फोन कर सप्लाई बंद करवाई।
वीसीबी में खराबी से सप्लाई बाधित
एसडीओ योगेश कुमार ने कहा कि लोड शिफ्ट करने के दौरान इन्क¨मग ट्रांसफार्मर और वीसीबी में रात में खराबी आ गई। सुबह टेक्निकल स्टाफ को भेजकर उसे दुरूस्त करवा दिया गया। दोपहर बाद लाइन चालू कर दी गई।