नशे की खर्च की पूर्ति के लिए बाइक चुराई, पुलिस ने पकड़ा
पानीपत पुलिस की सीआइए थ्री टीम ने बलजीत नगर के पास से बाइक चोर डाबर कालोनी निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाइक भी बरामद की हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : पुलिस की सीआइए थ्री टीम ने बलजीत नगर के पास से बाइक चोर डाबर कालोनी निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाइक भी बरामद की हैं। शुक्रवार को अदालत पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बाइक चोर ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है। कमाई करने का कोई साधन नहीं था। इसलिए उसने नशे के खर्च की पूर्ति के लिए पांच दिन पहले महादेव कालोनी स्थित राजकीय स्कूल के पास दुकान के सामने से एक बाइक चोरी की थी। जिसे बेचने के लिए बलजीत नगर नाका के पास से जा रहा था। जबकि दूसरी बाइक पंद्रह दिन पहले नशे की हालात में चोरी की थी। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर बलजीत नगर नाका के बाद से गिरफ्तार किया।
दर्ज कराया था केस
27 मार्च 2021 को हरीश कुमार निवासी महादेव कालोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह सुबह आठ बजे बाइक को अपनी दुकान के सामने गली में खड़ा करके चला गया था। दोपहर 11 बजे देखा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।