विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक, कालेज पहुंचने पर स्वागत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 18 May 2022 06:33 PM (IST)

एसडी पीजी कालेज के बीकाम प्रथम वर्ष के खिलाड़ी करोड़ीवाल अंकुश ने 11वीं जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में 200 और ...और पढ़ें

स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक, कालेज पहुंचने पर स्वागत
स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक, कालेज पहुंचने पर स्वागत

पानीपत-(विज्ञप्ति): एसडी पीजी कालेज के बीकाम प्रथम वर्ष के खिलाड़ी करोड़ीवाल अंकुश ने 11वीं जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में 200 और 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्र अंकित देशवाल ने 100 मीटर में गोल्ड व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत कालेज का नाम रोशन किया। अब दोनों खिलाड़ी जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

बुधवार को खिलाड़ियों का कालेज पहुंचने पर प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा व स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। वहीं उक्त उपलब्धि पर कालेज प्रधान पवन गोयल ने प्राचार्य व अन्य को बधाई दी।

प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि करनाल के कर्ण स्टेडियम में 11वीं जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की गई। अब दोनों खिलाड़ी दो जून से गुजरात में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इन्हें जूनियर व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में भी हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है। दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

वहीं प्रधान पवन गोयल ने कहा कि कालेज के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलो में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उस पर उन्हें बहुत गर्व है। खेल में भाग लेना हमें स्वस्थ भी रखता है। इस मौके पर डा. सुशीला बेनीवाल, डा. मुकेश पुनिया, डा. एसके वर्मा, डा. राकेश गर्ग, प्रो. मयंक अरोड़ा, प्रो. रजनी, दीपक मित्तल, प्रताप मौजूद रहे।