जूनियर वुशू के 75 किग्रा में सरवन ने जीता रजत
चांद एकेडमी के खिलाड़ी सरवन रूस के मास्कों में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर वुशू चैंपियनशिप में भारतीय टीम का सदस्य था। इस प्रतियोगिता में टीम को रजत पदक मिला है।
जागरण संवाददाता, समालखा :
चांद एकेडमी के खिलाड़ी सरवन रूस के मास्कों में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर वुशू चैंपियनशिप में भारतीय टीम का सदस्य था। इस प्रतियोगिता में टीम को रजत पदक मिला है। कोच राजीव कुमार ने बताया कि सरवन ने 75 किग्रा वर्ग में देश का नाम रोशन किया है। उक्त प्रतियोगिता 24 से 29 फरवरी तक थी। रविवार को समालखा पहुंचने एकेडमी और गांव में उसका स्वागत किया गया। उसे खुली जीप में शहर में घुमाया गया। कोच ने कहा कि सरवन पहले भी नेशनल स्तर पर तीन बार गोल्ड जीत चुका है, लेकिन पहली वार उसे भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। एकेडमी के निदेशक चांद बैनीवाल सहित उसके साथियों ने सफलता पर खुशी जाहिर की है।