Move to Jagran APP

अनोखी पहल: बरात में बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बरातियों से लिया संकल्प Panipat News

पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल देखने को मिली है। एक शादी में बरातियों को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 05:27 PM (IST)
अनोखी पहल: बरात में बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बरातियों से लिया संकल्प Panipat News
अनोखी पहल: बरात में बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बरातियों से लिया संकल्प Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। पर्यावरण बचाने के लिए सरकार और सामाजिक संस्थाएं कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक करती हैं, लेकिन यमुनानगर में अलग तरह का नजारा देखने को मिला। एक निजी पैलेस में शादी समारोह में लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए दुल्हन ने दूल्हा को पौधा देकर स्वागत किया। दुल्हन के परिजनों ने पूरी बारात का 101 पौधों से स्वागत किया। यह अनूठा आइडिया न्यूजीलैंड से शादी समारोह में हिस्सा लेने आए दुल्हन के छोटे भाई परमदीप सिंह का था। 

loksabha election banner

परमदीप सिंह का कहना है कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। ऐसे में छोटे प्रयास भी काफी कारगर हो सकते हैं। लड़की के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए हम सब को मिल जुल का प्रयास कर आगे आना होगा। समाज के प्रत्येक धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम में पौधारोपण को शामिल करना होगा। 

रोपड़ से आई बारात 

पंजाब के रोपड़ शहर से पहुंची नवजीत की बारात का स्वागत दुल्हन के परिजनों ने अनोखे ढंग से किया। बारात के पैलेस के गेट पर पहुंचते ही बारातियों ने सभी बारातियों का पौधा देकर स्वागत किया गया। 

पर्यावरण संरक्षण सबका दायित्व

पुलिस सेवा से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर लड़की के पिता जसपाल का कहना है कि आज सभी को पर्यावरण के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है। उसके बड़े बेटे मनप्रीत लाडी और छोटे-बेटे परमदीप सिंह ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि समाज को संदेश देना चाहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर हम सबको नियंत्रण करना चाहिए। मौके पर विभिन्न प्रकार के पौधों का स्टाल भी लगाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.