लोगों ने पर्स चोरी कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस को सौंपे
पंजाब के डेराबस्सी के अक्षय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार को अपने बच्चों के साथ बस अड्डा के सामने पंजाब जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। वह पंजाब जाने वाली बस में चढ़ रहा था। इसी दौरान भीड़ में पीछे खड़े युवक ने पैंट की पीछे की जेब से पर्स चुरा लिया और अपने साथी को दे दिया। पर्स में 200 रुपये व आधार कार्ड था।
जासं, पानीपत : पंजाब के डेराबस्सी के अक्षय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार को अपने बच्चों के साथ बस अड्डा के सामने पंजाब जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। वह पंजाब जाने वाली बस में चढ़ रहा था। इसी दौरान भीड़ में पीछे खड़े युवक ने पैंट की पीछे की जेब से पर्स चुरा लिया और अपने साथी को दे दिया। पर्स में 200 रुपये व आधार कार्ड था। उसे चोरी का शक हुआ। दोनों चोर भागने लगे। उसने शोर मचा दिया। लोगों व पास में खड़े पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपितों को काबू कर लिया। आरोपितों की पिटाई भी गई। आरोपितों की पहचान करनाल के गोंदर के विकास और कैथल के राजौंद के सूरज के रूप में हुई। बस अड्डा चौकी प्रभारी एएसआइ कृपाल ने बताया कि मामला दर्ज करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आशंका है कि उन्होंने और भी जेबतराश की वारदात कर रखी हैं। पशुबाड़े से दो भैंस चोरी
जासं, पानीपत : पसीना कलां गांव के नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि घर से 200 मीटर दूर उसका पशुबाड़ा है। गत रात्रि उसके पशुबाड़े सो दो भैंस चोरी कर ली। वह रविवार सुबह चार बजे गये तो उसे भैंस चोरी का पता चला। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।