कबड़्डी, वालीबॉल और दौड़ में पंट्टीकल्याणा ने बाजी मारी
जागरण संवाददाता, समालखा ग्रामीणों की ओर से पंट्टीकल्याणा के राजकीय स्कूल खेल परिसर में चल रहे दो
जागरण संवाददाता, समालखा
ग्रामीणों की ओर से पंट्टीकल्याणा के राजकीय स्कूल खेल परिसर में चल रहे दो दिवसीय खेल उत्सव का रविवार को समापन हो गया। कुश्ती, रिले दौड़, वॉलीबाल और कबड्डी स्पर्धा में ओवर ऑल पंट्टीकल्याणा के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दर्शकों की भीड़ सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ग्राउंड में डटी रही। संजीत और अनिल के बीच 74 किग्रा की कुश्ती और बुड़शाम और पंट्टीकल्याणा के बीच कबड्डी का फाइनल लोगों के लिए बेहद आकर्षक रहा। दोनों के खिलाड़ी एक-एक अंक से विजेता रहे।
ये रहे रेसलिंग के इनाम विजेता : लड़कों के 74 किग्रा वजन में संजीत कासंडी (खरखोदा, सोनीपत) को पहला, अनिल पंट्टीकल्याणा को दूसरा, प्रवीण बड़ौता और अंशु गुमार को संयुक्त रूप से तीसरा। 65 किग्रा में राहुल खरखौदा को पहला, विजय झज्जर को दूसरा, नवदीप सोनीपत और अनीश नांगल खंडी को तीसरा। 60 किग्रा में राहुल पंट्टीकल्याणा को पहला, भोला जुआन को दूसरा तो जलदीप और राहुल सोनीपत को तीसरा। 52 किग्रा में प्रिंस खेरी अथाना को पहला, राकेश टिगरा को दूसरा गुलशन खेरी अथाना तो पंकज चुलकाना को तीसरा स्थान मिला। 49 किग्रा में अमित आर्मी को पहला, ललित करहंस को दूसरा तो सागर और साहिल पंट्टीकल्याणा को तीसरा स्थान मिला।
लड़कियों की रेसलिंग के इनाम विजेता : 60 किग्रा में सुना कासंडी को पहला, कुमकुम सोनीपत को दूसरा, अंजली पंट्टीकल्याणा और दीप्ति इसराना को तीसरा। 53 किग्रा में शबनम बड़ौता को पहला, संजू पंट्टीकल्याणा को दूसरा। तनिशा पंट्टीकल्याणा और दीप्ति सोनीपत को तीसरा। 49 किग्रा में सुजाता बड़ौता को पहला, शिवानी पंट्टीकल्याणा को दूसरा, रेणू पंट्टीकल्याणा और सुनीता सींक को तीसरा। 43 किग्रा में शिवानी पंट्टीकल्याणा को पहला, मुस्कान समालखा को दूसरा, इंशिका बडवाशनी तो नेहा पंट्टीकल्याणा को तीसरा। 35 किग्रा में कोमल और पायल पंट्टीकल्याणा को पहला और दूसरा, रबीना रिठाल और नीरज पंट्टीकल्याणा को तीसरा स्थान मिला।
सौ मीटर रिले रेस : 100 गुना 4 रिले रेस में पंट्टीकल्याणा के राकेश, सागर, साहिल और रोहित को पहला, किवाना के अजय, सचिन, अंकित और अनुज को दूसरा स्थान मिला। वालीबॉल के तीन सेटों में पंट्टीकल्याणा की टीम ने दो मैच जीतकर पहला तो शामली की टीम ने एक मैच जीतकर दूसरा स्थाना पाया। नेशनल स्टाइल अंडर 17 कबड्डी में पंट्टीकल्याणा और बुड़शाम की टीम बराबरी पर रही। दोनों को 20-20 अंक थे। 30 सेकेंड के अंतिम रेड में बुड़शाम की टीम के रेडर आउट हो गए। पंट्टीकल्याणा की टीम को एक अतिरिक्त अंक मिल गया। वह एक अंक से विजेता बन गई।
ये रहे आयोजन में मददगार : खेल समिति के प्रधान मांगेराम छौक्कर, प्रदीप फौजी, मुकेश चौहान, मदन छौक्कर, अनिल छौक्कर, निशांत छौक्कर, कृष्ण छौक्कर, संजय, विकास उर्फ काला, राज कुमार।