Move to Jagran APP

फोन कर पापा से कहा- मैं कर्ज से हार गया, बेटे ने राेते हुए उठाया खौफनाक कदम

समालखा के नामुंडा के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक युवक ने कूदकर जान दे दी। युवक कर्ज से परेशान था और आत्महत्या करने से पहले पिता से बात करके राेते हुए समस्या बताई थी।

By Edited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:24 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 11:43 AM (IST)
फोन कर पापा से कहा- मैं कर्ज से हार गया, बेटे ने राेते हुए उठाया खौफनाक कदम
फोन कर पापा से कहा- मैं कर्ज से हार गया, बेटे ने राेते हुए उठाया खौफनाक कदम

पानीपत, जेएनएन। समालखा के एक छात्र ने कूदकर अपनी जान दे दी। वार्ड-17 के आजाद नगर के अभिषेक (23) सात दिन से संदिग्ध हालात में लापता था। उसका शव बिझौल के पास पश्चिमी यमुना नहर लिंक में मिली। वहीं 17:49 मिनट की एक आडियो वायरल हुआ है। इसमें अभिषेक पिता जितेंद्र कुमार से कह रहा कि पापा मैं कर्ज से हार गया हूं। आज के बाद आपसे नहीं मिलूंगा। इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया और उसका भी सुराग नहीं मिला था। पिता जुतेंद्र ने आठ मरला चौकी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी जितेंद्र का छोटा बेटा 12वीं पास अभिषेक अविवाहित था। 12 फरवरी दोपहर को अभिषेक मां शांति से ये कहकर घर से निकला था कि पांच मिनट बाद लौट आएगा। इसके बाद अभिषेक ने नशे में चाचा व चाची से बात की।

बात करने के दौरान रो रहा
इसमें वह रो रहा है और कर्ज से परेशान बता रहा है। अभिषेक ने चाचा से गुजारिश की अंतिम बार पिता से बात करा दे। पिता जितेंद्र ने बात की तो अभिषेक ने रोते हुए कहा कि वह पापा आपसे व मां से बहुत प्यार करता है। आज के बाद आपसे कभी नहीं मिलेगा। इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। तभी से अभिषेक का सुराग नहीं है।

आखिरी लोकेशन नहर के पास मिली
अभिषेक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन बिझौल के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर की मिली। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 18 फरवरी को अभिषेक का शव नामुंडा के पास नहर में मिला था। तब शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। समालखा थाना पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

सोशल मीडिया में देखी तस्वीर
परिजनों ने सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर देखी। मंगलवार को पिता जितेंद्र व परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त कपड़े व दाढ़ी के स्टाइल से की। शव का पोस्मार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। अभिषेक का बड़ा भाई दीपक है।आशंका है कि उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। आठ मरला चौकी प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि अभिषेक ने आत्महत्या की है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.