Lockdown को मिला Panipat का साथ, देखिए शहर के सन्नाटे को बयां करती तस्वीरें
पानीपत में लॉकडाउन के चलते हर तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। जहां पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग नजर आते थे अब वहां भी सन्नाटा छाया है। तस्वीरों में देखिए शहर का हाल।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत, जहां के उद्योग और उद्योगों का टेक्सटाइल दुनिया में प्रसिद्ध है। इसी वजह से इसे टेक्सटाइल सिटी भी कहा जाता है। हर तरफ चहल पहल। हैंडलूम मार्केट से लेकर जीटी रोड पर वाहनों कतार और लोगों की भीड़ रहती थी। लेकिन अब सब कुछ खामोश है। कोरोना वायरस ने हलचल को खामोशी में तब्दील कर दिया है। लेकिन, ये पानीपत के लोगों का धैर्य है, जो इस कोरोना को टिकने नहीं दे रहा। लॉकडाउन का शहर भर का साथ मिल रहा है। न कोई रोड पर है न घर के बाहर। हर तरफ सिर्फ सन्नाटा छाया है। कुछ ऐसी ही तस्वीरों को कैद किया फोटो जर्नलिस्ट राजेंद्र फोर ने।
पानीपत में हजारों की संख्या में उद्योग हैं। इन उद्योगों में भी हजारों कर्मचारी काम करते हैं। अब लॉकडाउन से उद्योग बंद हैं। कर्मी भी घरों में कैद हैं। न हैंडलूम मार्केट खुली है न अन्य बाजार।
सनौली रोड पर सन्नाटा छाया रहा।
बस अड्डा भी पूरी तरह से बंद।
कुछ जगह निकले तो धरे गए
इसराना पुलिस ने बुधवार देर शाम 43 लोगों को पकड़ा है। डाहर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में इन्हें रखा गया है। पुलिस इन लोगों से नाम-पता व अन्य ब्यौरा जुटा रही है। देर रात समाचार लिखे जाने इन लोगों के बारे में पुलिस कुछ बताने से इंकार करती रही।
तारा एंक्लेव में लॉकडाउन पर सख्ती
जीटी रोड स्थित तारा एंक्लेव में सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। कॉलोनी में आने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। केवल मेनगेट से ही प्रवेश खुला है। यहां भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। गार्ड को सख्ती से निर्देश का पालन करने कहा गया है। संदिग्ध और अनजान व्यक्ति पर पैनी नजर रखने कहा गया है। प्रधान नरेश जौरासी व उपप्रधान राजेश कुहाड़ ने बताया कि कालोनी वासियों को पीएम की घोषणा के पालन के लिए घर में रहने कहा गया है। जरूरत की सभी चीजें कॉलोनी की दुकानों में उपलब्ध है। यहीं से फल, खाद्य सामग्री, सब्जी, दूध आदि की खरीदारी करने कहा गया। लोग भी स्वयं, परिवार और समाज हित में इसका पालन कर रहे हैं। जीवन के साथ समझौता करना नहीं चाहते हैं।
186 लोग गिरफ्तार, 6067 वाहनों के चालान
लॉकडाउन की उल्लंघना करते पाए जाने पर पुलिस द्वारा अब तक 114 मुकदमे दर्ज कर 186 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 6067 वाहनों के चालान किए गए। 685 वाहनों को जब्त करके 2 करोड़ 15 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन की पालना कराने के लिए ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। 24 घंटे पुलिस के जवान चौकस हैं। लोग शारीरिक दूरी बनाकर रखें। मास्क का इस्तेमाल करें।