पानीपत में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, नशे की लत बनी वजह
पानीपत पुलिस ने सेक्टर 11/12 में चोरी की बाइक के साथ दो युवकों करण और राजकुमार को गिरफ्तार किया है।
-1791239577586_m.webp)
पानीपत में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
पानीपत पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो पकड़े।
आरोपियों ने नशे की लत के लिए चोरी की।
सेक्टर 12 से चुराई बाइक बरामद, जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, पानीपत। पुलिस ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पटरी से चोरी की बाइक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के नंगलाबल ईटा निवासी करण और शामली के मस्तगढ़ निवासी राजकुमार के रूप में हुई।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि शनिवार देर रात एसडी स्कूल के पास बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूम रहे दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने 2 अक्टूबर की रात सेक्टर 12 में मकान के बाहर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपितों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की थी। बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।
