बच्चों को गोद में लेकर पानीपत SP ने मनाई दीपावली, ट्रैफिक नाकों पर ड्यूटी दे रहे जवानों को बांटी खुशियां
पानीपत की एसपी मेधा भूषण ने दीपावली पर ट्रैफिक नाकों का दौरा कर पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चों ...और पढ़ें

बच्चों को गोद में लेकर पानीपत SP ने मनाई दीपावली। फोटो जागरण
HighLights
एसपी मेधा भूषण ने ट्रैफिक नाकों पर मनाई दीपावली।
पुलिसकर्मियों और बच्चों के साथ समय बिताकर उत्साह बढ़ाया।
जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।
जागरण संवाददाता, पानीपत। दीपावली पर जहां लोग अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं शहर की सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। ऐसे में पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने ट्रैफिक नाकों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर उनके साथ समय बिताया और पुलिसकर्मियों को त्योहार की शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
एसपी ने टोल प्लाजा नाका, लाल बत्ती चौक, संजय चौक, पुरानी सब्जी मंडी और बलजीत नगर नाके का दौरा किया। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण सराहनीय है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि पानीपत पुलिस त्योहारों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहती है। आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें, इसके लिए पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाते हैं।