विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोरोना से पहले पानीपत में रुकती थीं तीन ट्रेनें, सात साल से बंद है ठहराव, यात्रियों को हो रही परेशानी

Published: Sat, 03 Oct 2026 12:24 PM (IST)

पानीपत जंक्शन पर बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज का धरना दूसरे दिन भी ...और पढ़ें

बिहार जाने वाली ट्रेनों के दोबारा ठहराव की मांग।

बिहार जाने वाली ट्रेनों के दोबारा ठहराव की मांग।


HighLights

  1. पानीपत जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना

  2. कोरोना से पहले रुकने वाली तीन ट्रेनों का ठहराव बंद

  3. यात्रियों को दूसरे स्टेशनों से यात्रा करने में परेशानी

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत रेलवे जंक्शन के बाहर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों का दोबारा ठहराव शुरू कराने की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

प्रदर्शनकारी बिहार जाने वाली ट्रेनों का पानीपत जंक्शन पर दोबारा ठहराव शुरू करने की मांग को लेकर बैठे हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल से पहले बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का पानीपत में ठहराव होता था, लेकिन करीब सात साल से इन ट्रेनों का ठहराव बंद है।

पूर्वांचल समाज के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ने कहा कि पानीपत में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं। रोजगार और अन्य कारणों से उन्हें अक्सर बिहार आना-जाना पड़ता है। ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और अतिरिक्त किराया दोनों खर्च होते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की कि बिहार जाने वाली ट्रेनों के पानीपत जंक्शन पर ठहराव को जल्द बहाल कराया जाए। उन्होंने कहा कि जब पहले इन ट्रेनों का ठहराव यहां होता था तो यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी। मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें- कंसल भाइयों को 16 नवंबर तक अंतरिम जमानत, मनी लांड्रिंग केस में ED की कार्रवाई पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट सख्त