Move to Jagran APP

पानीपत पुलिस की गिरोह पर नजर, सुनील के भादड़ गांव में भी बैठाया पहरा

करनाल में पुलिसकर्मियों को गोली मारकर छुड़ा ले गए बदमाश सुनील उर्फ खीरा ने पानीपत पुलिस के भी नाक में दम कर रखा था। अब उसके भादड़ गांव में पूछताछ की जा रही।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 12:30 PM (IST)
पानीपत पुलिस की गिरोह पर नजर, सुनील के भादड़ गांव में भी बैठाया पहरा
पानीपत पुलिस की गिरोह पर नजर, सुनील के भादड़ गांव में भी बैठाया पहरा

पानीपत, जेएनएन। शातिर अपराधी भादड़ गांव के सुनील उर्फ खीरा पर पानीपत के समालखा, मॉडल टाउन औरक मतलौडा थाने में पांच संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि इस बारे में कुछ बोलने से बच रही है। करनाल में पेशी के दौरान तीन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को गोली मारकर सुनील को छुड़ा ले गए थे। वहीं पानीपत पुलिस सुनील की फरारी के बाद से अलर्ट है।

loksabha election banner

पुलिस सुनील का रिकॉर्ड खंगालने के साथ भादड़ व आसपास के गांवों में उसकी तलाश कर रही है। उसके नजदीकियों से भी पूछताछ की जा रही है। जिले में सक्रिय गिरोह के बदमाशों से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गांव के आसपास पुलिस का पहरा है।

सुनील के बारे में ग्रामीण नहीं जानते, करतूत से हैरान 
कुख्यात अपराधी सुनील की दहशत करनाल और यमुनानगर क्षेत्र में रही है। पानीपत में उसने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम नहीं दिया है। भादड़ गांव के लोग भी उसके बारे में नहीं जानते हैं। सरपंच पति कृष्ण कुमार ने बताया कि सुनील का परिवार 15 साल पहले करनाल के कर्ण विहार कॉलोनी में चला गया था। इसके बाद से उन्होंने सुनील को गांव में नहीं देखा। वे अब सुनील की करतूत सुनकर हैरान हैं। 

ये था मामला
यमुनानगर जगाधरी जेल से कैदी सुनील उर्फ खीरा को लेकर एएसआइ सुरेश, कांस्‍टेबल संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल करनाल में पेशी के लिए निकले थे। कोर्ट में पेशी के बाद वापस हो रहे थे। करनाल नए बस अड्डे से जब बस में बैठने लगे तो पहले से ही इंतजार में खड़े तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च का स्प्रे कर दिया। इसके बाद एएसआइ और कांस्‍टेबल को गोली मारकर सुनील को छुड़ा ले गए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.