Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panipat News: चालक ने अचानक चलाई बस, खिड़की से नीचे गिरी महिला यात्री; पैर से गुजरा पहिया

    By Ram kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 05:29 PM (IST)

    पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। महिला यात्रा बस की खिड़की से नीचे जा गिरी। घायल महिला यात्री के बेटे ने रोडवेज बस के चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। यह हादसा पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ। महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है।

    Hero Image
    चालक ने अचानक चलाई बस, खिड़की से नीचे गिरी महिला यात्री; पैर से गुजरा पहिया (फाइल फोटो)

    पानीपत, जागरण संवाददाता। Panipat News रोडवेस बस चालक की लापरवाही से शहर के प्रकाश नगर की रहने वाली एक महिला यात्री खिड़की से गिरकर हादसे का शिकार हो गई। बस का पहिया उसके बाएं पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसा पानीपत टोल प्लाजा का है। महिला का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लव अरोड़ा ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रकाश नगर पानीपत का रहने वाला है। 20 सितंबर को शाम पांच बजे के करीब वह अपनी मां कमल रानी के साथ बाहर जाने के लिए पानीपत टोल प्लाजा पर गया था। जहां उसने रोडवेज बस की अगली खिड़की से मां को बस में चढ़ा दिया। लेकिन तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को अचानक चला दिया।

    ये भी पढ़ें- Haryana News: परिवार पहचान पत्र बगैर खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी कोटे से नौकरी, स्कॉलरशिप के लिए भी PPP जरूरी

    बस का पहिया पैर के ऊपर से गुजरा

    लव अरोड़ा ने बताया कि इसी दौरान उसकी मां बस से नीचे आ गिरी और बस का अगला पहिया उसकी मां के बाएं पैर के ऊपर से उतर गया। उसने बस का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने आनन-फानन में मां को पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है।

    लव अरोड़ा का कहना है कि चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Gurugram: महिला ने सहकर्मी पर लगाया गलत तरीके से छूने और उत्पीड़न का आरोप, मैनेजर पर केस दर्ज