विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आए दो श्रमिक, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

Published: Fri, 04 Sep 2026 04:21 PM (IST)

कुटानी रोड के जगदीश नगर में निर्माणाधीन फैक्ट्री में शटरिंग खोलते समय हुआ हादसा, काम के पहले ही दिन गई कन्हैया की जान।

हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से लगा 2 श्रमिकों को करंट

हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से लगा 2 श्रमिकों को करंट


HighLights

  1. पानीपत में निर्माणाधीन फैक्ट्री में शटरिंग खोलते समय हादसा

  2. 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आए दो श्रमिक

  3. एक श्रमिक कन्हैया की मौत, दूसरा अनिल गंभीर रूप से झुलसा

जागरण संवाददाता, पानीपत। कुटानी रोड स्थित जगदीश नगर में शुक्रवार की सुबह निर्माणाधीन फैक्ट्री में शटरिंग खोलते समय दो श्रमिक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में धूप सिंह नगर निवासी कन्हैया की मौत हो गई, जबकि उसका साथी एकता कालोनी निवासी अनिल गंभीर रूप से झुलस गया है।

हादसे में एक की गई जान, दूसरा घायल

हादसे का शिकार हुए दोनों ही श्रमिकों का शुक्रवार को फैक्ट्री में काम का पहला दिन था। ठेकेदार उत्तम कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहा है।

उसने शटरिंग का ठेका एकता कालोनी निवासी अनिल को दिया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अनिल अपने साथी कन्हैया के साथ शटरिंग खोलने के लिए पहुंचा था। उसी समय दोनों फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार के संपर्क में आ गए।

यह भी पढ़ें- पानीपत में हड़ताल पर गए फायरमैन की सेवा समाप्त, पूरे हरियाणा में 11 प्रधान टर्मिनेट; 41 पक्के कर्मचारी सस्पेंड

आसपास के लोगों ने उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल

तेज करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल हुए श्रमिकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

जबकि अनिल की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- पानीपत में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद के बाद गोलीबारी, हमले में तीन लोग घायल