पानीपत में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद के बाद गोलीबारी, हमले में तीन लोग घायल
पानीपत की गीता कॉलोनी में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद के बाद गोलीबारी और हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गोली लगी है।
-1788403823023_m.webp)
HighLights
पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद, गोलीबारी और हमला हुआ
लखन को गोली लगी, ईशम और प्रिंस लाठी-डंडों से घायल
पुलिस हमलावरों की पहचान और विवाद के कारणों की जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, पानीपत। नूरवाला की गीता कॉलोनी में बुधवार देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने गोली चला दी, लखन को गोली लगी, जबकि ईशम पांचाल और प्रिंस पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला किया गया।
तीनों घायलों को उपचार के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 13-17 पुलिस और सीआइए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे विवाद के कारणों की जांच में जुटी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
