विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panipat News: हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर लीकेज के कारण लगी आग, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 12 Jan 2023 09:25 AM (IST)

हरियाणा के पानीपत में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई और इस हादसे में एक ...और पढ़ें

शहर में सिलेंडर फटने से हुई छह लोगों की मौत
शहर में सिलेंडर फटने से हुई छह लोगों की मौत

पानीपत, जागरण संवाददाता: हरियाणा के पानीपत में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई और इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव बिचपड़ी की गली नंबर चार में वीरवार सुबह यह हादसा हुआ। मरने वालों में दंपत्ति समेत उनकी दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं।

पूरा परिवार हुआ खत्म 

दंपति का नाम अब्दुल (42 साल) और अफरोज (40 साल) है। उनकी दो बेटियां रेशमा (20 साल) और इशरत (17 साल) है। दो बेटे अब्दुल (12 साल) और अकफान (10 साल) है। ये यहां किराये के मकान में रहते थे। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा चुका है। अधिकारी छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए हैं। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। शवों को शवगृह भेज दिया गया है। आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा जय भगवान शर्मा पुत्र हजारी लाल शर्मा का मकान में हुआ है। मृत परिवार उतर दीनाजपुर बंगाल के रहने वाला था।

पानीपत के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन का कहना है कि मकान में आग गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से नहीं लगी थी, यह आग गैस के लीकेज के बाद लगी थी।

यह भी पढ़ें - Ambala: एसएचओ ने रामू से पूछा, दीवार क्यों फांद रहे थे, जवाब- मैंने सोचा दूसरी ओर उत्तर प्रदेश है

यह भी पढ़ें - Karnal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, बूंदाबांदी के आसार