विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में रूई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू; लाखों का सामान जलकर खाक

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:34 AM (IST)

पानीपत में थर्मल के सामने स्थित एक रूई की फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

रूई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग (जागरण फोटो)

रूई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग (जागरण फोटो)

HighLights

  1. पानीपत की रूई फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

  2. लाखों का सामान जला, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर

  3. आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

जागरण संवाददाता, पानीपत। जिले में थर्मल के सामने स्थित रूई की फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब 12 बजे के बाद फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखी रूई, मशीनरी और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की सात गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने और उस पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए।

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रूई रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। ज्वलनशील रूई के चलते आग बुझाने में भी काफी परेशानी आई। दमकल कर्मियों को लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। करीब आठ घंटे तक दमकल विभाग का अभियान जारी रहा। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

छुट्टी के चलते फैक्ट्री में नहीं था कोई कर्मचारी, टली जनहानि

रविवार को छुट्टी होने के कारण फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सभी कर्मचारी अवकाश पर थे। ऐसे में आग लगने की इस बड़ी घटना के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। अगर फैक्ट्री में कर्मचारी मौजूद होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था। गनीमत रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था।

मशीनरी और रूई का सामान जलकर राख

आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के अंदर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। मशीनरी, रूई और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद फैक्ट्री के अंदर काफी नुकसान दिखाई दिया।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल सका है। विभाग की टीम ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।