Panipat Coronavirus Update: पानीपत में 4 दिन में दूसरी बार कोरोना संक्रमित मिलने का आंकड़ा 100 पार, 105 पॉजिटिव
Panipat Coronavirus News Update पानीपत में चार दिन में दूसरी बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार रहा। 105 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत में कोरोना के 105 नए मरीज मिले हैं। इनमें अर्बन हेल्थ का कार्य देख रहे एक डाक्टर व सिविल सर्जन कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल है। सैमसंग केयर सेंटर के पांच कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। अच्छी खबर यह कि सिविल अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ सहित 85 लोग संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। चार दिन में दूसरी बार पॉजिटिवों की संख्या 100 के पार पहुंची है। बीते शुक्रवार को भी 125 मरीज संक्रमित मिले थे।
सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि सुखदेव नगर में एक परिवार की दो महिलाएं, एचएचबीसी में सास-बहू, समालखा वार्ड-तीन में 55 साल की महिला और उसका 28 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है। सेक्टर-12 में दंपती, जनक गार्डन में दंपती, सेक्टर-11 में 33 वर्षीया महिला व उसका पांच साल का बेटा, मॉडल टाउन में सास-बहू संक्रमित मिली हैं। इनके अलावा ङ्क्षबझौल, शाहपुर, बिहोली, रिफाइनरी टाऊनशिप, पठान मुहल्ला, पटेल नगर, चंदौली, सावन पार्क, विकास नगर, वाल्मिकी बस्ती, विराट नगर, हरि नगर, सेक्टर 13-17, ददलाना, अंसल सिटी, हथवाला, राजा खेड़ी, संत नगर, वीवर्स कॉलोनी, महाराणा, कुटानी रोड और अलुपुर में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सिविल सर्जन के मुताबिक अब तक कोविड-19 के कुल 22 हजार 182 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 19 हजार 792 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल 1803 केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 1097 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 679 केस एक्टिव हैं और 27 मौतें हो चुकी हैं।
मोबाइल टीम ने लिए 137 सैंपल
मोबाइल हेल्थ टीम ने अहर क्षेत्र के गांव अलुपुर सहित पानीपत में 137 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से की। टीम के नोडल अधिकारी डा. ललित वर्मा ने बताया कि इनमें से से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
डॉक्टर-ऑपरेटर ने बढ़ाई चिंता
अर्बन हेल्थ के अलावा कोविड-19 का कामकाज देख रहे और पॉजिटिव आए चिकित्सक के संपर्क में कई डॉक्टर और कर्मचारी हैं। एएनएम और आशा वर्कर्स का भी उनके ऑफिस में आवागमन रहता है। सिविल सर्जन कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर का आवागमन भी कई ऑफिस रहता था। दोनों के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की ङ्क्षचता बढ़ गई है। बता दें कि विगत दिनों में विभाग के सात कर्मचारी संक्रमित मिले थे।