पानीपत में गलत दिशा की ड्राइविंग पर नहीं लग रहा लगाम, 2 महीने में 1073 चालान; हादसों में 60 मौतें
पानीपत में गलत साइड ड्राइविंग पर लगाम नहीं लग पा रही है, अगस्त-सितंबर में 1073 चालान के बावजूद 103 हादसों में 60 लोगों की मौत हुई है।
-1795282180137_m.webp)
गलत दिशा की ड्राइविंग पर लगाम नहीं, दो माह में 1073 चालान; हादसों में 60 मौतें।
HighLights
दो माह में 1073 गलत साइड ड्राइविंग चालान हुए
अगस्त-सितंबर में 103 हादसों में 60 लोगों की मौत
शॉर्टकट के लिए लोग जानलेवा अवैध कट उपयोग कर रहे
जागरण संवाददाता, पानीपत। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर अगस्त और सितंबर माह में पुलिस ने 1073 वाहनों के गलत साइड चलने पर चालान किए हैं। इन्हीं दो महीनों में 103 सड़क हादसों में 60 लोगों की मौत हुई हैं। ये आंकड़े जितने डराने-चौंकाने वाले हैं, रांग साइड चलने की वजह उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है।
लोग महज 500 मीटर से एक किलोमीटर अतिरिक्त चलकर सीधा रास्ता अपनाने के बजाय शार्ट लेकिन रांग साइड चलने का जोखिम उठा रहे हैं। 10 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कारिडोर (जीटी रोड फ्लाईओवर) शहर को दो हिस्सों में बांट रहा है।
फ्लाईओवर के नीचे कुछ-कुछ दूरी पर 10 यू-टर्न, और अंडर-क्रासिंग बने हुए हैं। इनमें अनाज मंडी, सेक्टर 11-12, गोहाना मोड़, संजय चौक, एसडी कालेज, रेलवे रोड, लाल बत्ती, सिविल अस्पताल, लघु सचिवालय, स्काईलार्क रोड, तहसील कैंप मोड़ शामिल हैं। वाहन चालक सीधे रास्ते पर जाकर यू-टर्न से मुड़ने के बजाय शार्टकट लेते हैं और यहीं जोखिम भरा हैं। इतना ही नहीं जिले में करीबन 21 अवैध कट भी हैं।
ये रास्ते सबसे जोखिमपूर्ण
- सेक्टर-29 से अनाज मंडी कट
- सेक्टर-25 मलिक पेट्रोल पंप से गोल्ड होटल
- संजय चौक से हैंडलूम मार्केट
- लालबत्ती चौक से स्काईलार्क
- राधा स्वामी सत्संग भवन से टोल प्लाजा और प्लाजा के पार
- तहसील कैंप कट
- पीवीआर माल के पास
- नए बस स्टैंड से सिवाह कट
21 अवैध कटों में ये स्थान किए गए चिह्नित
- एनएच-44 पर गीता आश्रम, समालखा के सामने।
- समालखा से पानीपत की तरफ एनएच-44 पर केसर ढाबे के पास।
- तीसरा बिंदु स्क्रीन पर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा हैं।
- पानीपत से करनाल की तरफ एनएच-44 पर प्रिंस स्टार ढाबे के सामने।
- करनाल से पानीपत की तरफ एनएच-44 पर दी अर्बन रेस्टोरेंट के सामने।
- करनाल से पानीपत की तरफ एनएच-44 पर धर्म ढाबे के सामने।
- करनाल से पानीपत की तरफ एनएच-44 पर गांव खोतपुरा के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के पास।
- करनाल से पानीपत की तरफ एनएच-44 पर हवेली ढाबे से पहले पेट्रोल पंप के पास।
- करनाल से पानीपत की तरफ एनएच-44 पर 70 माइल स्टोन के पास शिमला मौलाना के पास।
- पानीपत से समालखा की तरफ एनएच-44 पर पुलिस लाइन से आगे नायरा पेट्रोल पंप के सामने।
- पानीपत से गन्नौर की तरफ एनएच-44 पर चढ़ती कला ढाबे के पास।
- पानीपत से समालखा की तरफ माननीय विधायक श्री मनमोहन भड़ाना के निवास स्थान के नजदीक एचपी पेट्रोल पंप के सामने।
- समालखा से गन्नौर की तरफ एनएच-44 पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने।
- समालखा से गन्नौर की तरफ एनएच-44 पर 10 स्पून ढाबे के पास।
- समालखा से गन्नौर की तरफ एनएच-44 पर दावत ढाबे के पास।
- पानीपत में पुराना बस स्टैंड व थाना तहसील कैंप के सामने।
गलत साइड को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं। वहीं अवैध कट बंद करवाने के लिए कहा गया है। जो अवैध कट बंद नहीं करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश सैनी, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत।