Move to Jagran APP

करनाल में कोरोना का यू-टर्न, 23 दिन बाद 8 केस मिले, लापरवाही दे रही तीसरी लहर को न्योता

करनाल में जो नए मामले मिले हैं उनकी ट्रेवल हिस्ट्री मनाली व उत्तराखंड की मिली है। बीते दिनों लोग पहाड़ों पर घूमने गए थे। कोरोना प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना ही लोगों ने ट्रैवल किया। सिविल सर्जन बोले- सावधानी नहीं बरती तो तीसरी लहर को रोकना मुमकिन नहीं होगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:58 PM (IST)
करनाल में कोरोना के एक्टिव केस 30 हैं।

जागरण संवाददाता, करनाल। लोगों की लापरवाही की वजह से महामारी ने यू-टर्न लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी। 30 जून के बाद कोरोना के आठ मामले आए हैं। जुलाई माह में अब तक इससे नीचे ही केसों की संख्या रही है।

loksabha election banner

चिंता की बात यह भी है कि जो नए मामले मिले हैं उनकी ट्रेवल हिस्ट्री मनाली व उत्तराखंड की मिली है। बीते दिनों लोग पहाड़ों में घूमने गए हुए थे, कोरोना प्रोटोकाल की परवाह किए बिना ही लोगों ने ट्रैवल किया। जिस कारण से अब कोरोना के केसों में इजाफा होना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जाहिर की है कि यदि लोग इसी प्रकार से लापरवाही बरतते रहे तो कोरोना की तीसरी लहर को रोकना मुमकिन नहीं होगा। लोगों के सहयोग से ही इस महामारी को हराया जा सकता है।

सक्रिय केसों की संख्या 30 हुई

जिले में कोरोना के 8 नए केस मिले हैं जबकि छह मरीज ठीक होकर घर लौटे है। जिले में अब तक 433663 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 393050 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले 24 घंटे में 1874 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 39970 पाजीटिव केस सामने आए थे जिनमें से 39391 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिला का पाजीटिविटी रेट 7.28 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.55 प्रतिशत है। मृत्युदर दर 1.37 प्रतिशत है। जिला में अब तक 549 कोरोना पाजीटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना

वायरस के 30 सक्रिय केस हैं।

 जुलाई माह में पिछले 15 दिनों के केसों की स्थिति

तारीख             केस

10 जुलाई             03

11 जुलाई             06

12 जुलाई             01

13 जुलाई             05

14 जुलाई             03

15 जुलाई             04

16 जुलाई             04

17 जुलाई             04

18 जुलाई             00

19 जुलाई             03

20 जुलाई             03

21 जुलाई             04

22 जुलाई             02

23 जुलाई             08

(नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।)

लापरवाही बरत रहे लोग, गंभीर आ सकते हैं इसके परिणाम

सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने कहा कि आज आठ नए मामले आए हैं, जोकि इस माह के सर्वाधिक हैं। चिंता की बात यह है कि दो की ट्रैवल हिस्ट्री मनाली व उत्तराखंड की मिली है। लोग इस समय कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूम रहे हैं। मार्केट में शारीरिक दूरी के नियम के पालन को फालो नहीं किया जा रहा है। इस समय की जो तस्वीर सामने आ रही है वह परेशान करने वाली है। दूसरी लहर को भी लोगों के सहयोग से काबू किया था, इसलिए वह लोगों से फिर अपील कर रहे हैं कि कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करें, नहीं तो तीसरी लहर को रोकना मुश्किल हो जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.