विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:33 PM (IST)

पानीपत के सिवाह गांव में पेंटिंग का काम करते समय 34 वर्षीय पेंटर मोनू की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत।

HighLights

  1. सिवाह गांव में पेंटिंग करते समय हादसा हुआ

  2. 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पेंटर

  3. लोहे का पाइप छूने से करंट लगा, मौत हुई

जागरण संवाददाता, पानीपत। सिवाह गांव स्थित उज्जवल वाटिका में पेंट का काम करते समय 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 34 वर्षीय पेंटर की मौत हो गई। वह हाथ में लोहे का पाइप लेकर काम कर रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गया।

करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। साथी उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव दीवाना निवासी मोनू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार को मोनू सिवाह गांव स्थित उज्जवल वाटिका में पेंटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान उसके हाथ में मौजूद लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से छू गया। इससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

साथी तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनू पेंट का काम करके परिवार का गुजर-बसर करता था। उसका 10 साल का बेटा है। पहली पत्नी से संबंध खत्म होने के बाद उसने करीब तीन साल पहले दूसरी शादी की थी। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार ने अपना सहारा खो दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।