Move to Jagran APP

कांग्रेस की विध्वंसक सोच को भाजपा करेगी बेनकाब : धनखड़

जागरण संवाददाता, पानीपत : झूठ को तथ्य और सत्य से ठीक से किया जा सकता है। मक्कारी को नहीं। भाजपा एक दिन कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेगी। यह बात कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:58 PM (IST)
कांग्रेस की विध्वंसक सोच को भाजपा करेगी बेनकाब : धनखड़
कांग्रेस की विध्वंसक सोच को भाजपा करेगी बेनकाब : धनखड़

जागरण संवाददाता, पानीपत : झूठ को तथ्य और सत्य से ठीक से किया जा सकता है। मक्कारी को नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मक्कारी और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विध्वंसक सोच को भाजपा हर स्तर पर बेनकाब करेगी। जीटी रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मां-बेटा जमानत पर हैं। जमकर झूठ की राजनीति कर रहे हैं। संवैधानिक सदन में बहस करने में भाग ले रहे हैं। राहुल गांधी पर आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि वह स्त्रोत बताएं। जिसमें उन्हें राफेल मामले में घोटाले की जानकारी लगी। कांग्रेस के शासन काल में होने वाले इस तरह के डील में बिचौलिए रखे जाते थे। देश में घोटालों की बाढ़ आ गई थी। अब उनके झूठ की पोल खुल गई है। कांग्रेस के पास तथ्य थे तो सुप्रीम कोर्ट में रखने चाहिए। बोफोर्स तोप सौदे के दोषी हैं।

राफेल सौदे पर देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इसमें सत्य की जीत और झूठ की हार हुई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह सिद्ध हो गया झूठ के पांव नहीं होते। विजय हमेशा सत्य की होती है। कृषि मंत्री निगम चुनाव के प्रश्नों का जवाब देने से इन्कार कर गए।

इस अवसर पर प्रदेश के महासचिव संजय भाटिया, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र चौहान, प्रदेश प्रवक्ता रणदीप घनगस, जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, महामंत्री देवेंद्र दत्ता, राममोहन शर्मा, दीपक सलूजा, प्रदीप उपाध्याय और पंकज शर्मा मौजूद थे।

कांग्रेस से पूछे से तीन सवाल :-

-राफेल मामले में सूचना का स्त्रोत क्या है?

-राफेल डील को 2007 में फाइनल करने के बाद 2014 तक क्यों लटकाए रखा?

-गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील हुई, कांग्रेस की तरह रिश्ता सेटअप नहीं किया गया?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.