Move to Jagran APP

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामला, एक और आरोपित गिरफ्तार, अब तक 42 चढ़े हत्‍थे

हरियाणा पुलिस कांस्‍टेबल पेपर लीक मामले में एक ओर आरेापित की गिरफ्तारी हुई। आरोपित महेंद्रगढ़ का आकाश है। मामले में अब तक 42 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हिसार में पेपर लीक के लि हुई बैठक में आकाश शामिल था।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 05:03 PM (IST)
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में महेंद्रगढ़ का युवक गिरफ्तार।

कैथल, जागरण संवाददाता। सीआइए-टू पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण में जिला महेंद्रगढ़ के गांव भोजवास निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 42 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके महेंद्रगढ़ के गांव खुड़ाना निवासी आरोपित रमेश के साथ आकाश वारदात में शामिल था। खुड़ाना निवासी आरोपित रमेश के साथ जींद के गांव थुआ निवासी रमेश चंद्र से मिलने के लिए कैथल में आया था, जो यहां बालाजी डिफेंस अकादमी चलाता रहा है। गाड़ी भी आकाश की थी। एसपी ने बताया कि चार अगस्त को हिसार के होटल ओंकार में पेपर आउट करवाने को लेकर आरोपितों द्वारा की गई बैठक में भी आरोपित आकाश शामिल था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

loksabha election banner

बता दें कि सात व आठ अगस्त को सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। छह अगस्त को ही पेपर लीक हो गया था। सीआइए-वन पुलिस ने परीक्षा के पहले दिन सात अगस्त को कैथल के माता गेट से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी दिन कैथल में बालाजी डिफेंस अकेडमी संचालक गांव थुआ निवासी रमेश चंद्र को गिरफ्तार किया था। इस तरह से पेपर लीक करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपितों तक पुलिस पहुंची थी। जम्मू-कश्मीर निवासी पांच आरोपितों को पुलिस इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। कुल 88 आरोपितों की गिरफ्तारी होनी है, अब तक 43 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जितेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रकरण में शामिल आरोपित जितेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। आरोपित ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत में याचिका दायर की थी। गांव चौशाला निवासी आरोपित जितेंद्र पर पेपर लीक गिरोह से जुड़ा होने का आरोप है। आरोपित इस समय भूमिगत चल रहा है। अदालत में उप जिला न्यायवादी सुरजीत सिह आर्य ने आरोपित की गिरफ्तारी को जरूरी बताते हुए बहस की। सरकारी वकील ने कहा कि इस भर्ती में लाखों युवाओं ने आवेदन किया था। सरकार का भी इस भर्ती प्रक्रिया पर काफी खर्च हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण बताते हुए जमानत याचिका खारिज करने की मांग की थी। अदालत ने आरोपित की जमानत याचिका खारिज कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.