Move to Jagran APP

राधा ढूंढ़ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा..

जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास से मना। मंदिरों में कृष्ण जन्म की झाकिया प्रदर्शित की गई। मध्यरात्रि कृष्ण का जन्म हुआ। हजारों लोगों ने लला के दर्शन किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 09:43 AM (IST)
राधा ढूंढ़ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा..

जागरण संवाददाता, पानीपत : जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास से मना। मंदिरों में कृष्ण जन्म की झाकिया प्रदर्शित की गई। मध्यरात्रि कृष्ण का जन्म हुआ। हजारों लोगों ने लला के दर्शन किए।

loksabha election banner

सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में डिजिटल झाकिया प्रदर्शित की गई। लाइव झाकिया देखकर श्रद्दालु अचंभित हो गए। मंदिर में आगरा के कलाकारों रास लीला प्रस्तुत की। मंदिर में आठ फीट ऊंचा झूला लगाया गया। सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर 12 में झाकिया प्रदर्शित की गई। शिव मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की झाकिया प्रदर्शित की। गोशाला मंदिर में कृष्ण लीला संबंधी झाकिया दिखाई गई। यहा कलाकारों ने रासलीला में सुदामा कृष्ण मिलन दिखाया इस मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को जीटी रोड पर ट्रेफिक व्यवस्था करनी पड़ी। मंदिरों को सजाया गया।

गीता कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में 12 झाकिया प्रदर्शित की। झूले में ठाकुर को झुलाने के लिए भीड़ रही। लाइव झाकिया रही। काशीगिरी में मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव कीर्तन सत्संग किया गया।

इस्कॉन ने एसडी विद्या मंदिर में झूला लगाया। साथ ही भगवान कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक हुआ। स्कूली बच्चों ने कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी। एसडी विद्या मंदिर में बच्चों की गेम खिलाए गए। गोशाला मंदिर, सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, गीता मंदिर, शिव मंदिर असंध रोड के साथ मेला भी लगाया गया। खेल खिलौने खूब बिके।भीम गौड़ा मंदिर में कृष्णा जन्माष्टमी पर मुख्य अतिथि रमेश मखीजा ने दीप प्रच्जवलित की। विधायक रोहिता रेवड़ी भी उत्सव में शामिल रही। देर रात तक कमल ने कृष्ण भजन गाए।

ब्रह्मकुमारीज के सभी सेवा केंद्रों पर कृष्ण जन्माष्टमी पर झाकियों का प्रदर्शित की गई। ओमशाति भवन सेक्टर 12 में कृष्ण के बाल रुप से युवा अवस्ता तक के विभिन्न चरित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। सेवाकेंद्र में स्वर्ग की झाकी भी सजाई गई। सुखदेव नगर शाका में अलौकिक गोकुलधाम बनाया गया।

प्राचीन शिव मंदिर ठठेरा बाजार में 25 वा जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। 12 बजे तक मंदिर में संकीर्तन हुआ।

सेक्टर 25 में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण की झाकी लगाई गई। कार्यक्त्रम में मधु श्री धमानी, अरिवंद धमानी, बलदेव राज वर्मा, मनोज जिंदल मौजूद रहे। अवध धाम मंदिर कुटानी रोड, गंगा धाम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। संकीर्तन हुआ। मंदिर में ठाकुर को झुला झुलाने हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

रघुनाथ धाम मंदिर को सजाया गया। दो घटे तक महिला संकीर्तन मंडल ने कीर्तन भजन किए। कृष्ण कृपा मंदिर सुखदेव नगर में जन्माष्टमी पर भजन संकीर्त के साथ-साथ जाप हुआ। आठ घटे तक जाप चला।

श्री कृष्ण क्लब द्वारा सेक्टर 12 मेन शॉपिग काम्लेक्स में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। स्वामी पंडित मुराली लाल शर्मा के कलाकारों ने रास लीला की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद विज मुख्य अतिथि रहे। जगन्नाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर संकीर्तन हुआ। देवी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कान्हा को झुलाया गया। झाकिया लगाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.