Move to Jagran APP

Milkha Singh News:मिल्खा सिंह के साथ एक ही ट्रैक पर दौड़ते थे कैथल के ओमप्रकाश, दोनों का था एक ही लक्ष्‍य

पंजाब विश्वविद्यालय के ट्रैक पर पर फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के साथ कैथल के ओमप्रकाश अभ्‍यास करते थे। करीब डेढ़ साल तक उनके साथ अभ्‍यास किया। उन्होंने दैनिक जागरण से शेयर किए फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह से जुड़े अनुभव।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 05:27 PM (IST)
Milkha Singh News:मिल्खा सिंह के साथ एक ही ट्रैक पर दौड़ते थे कैथल के ओमप्रकाश, दोनों का था एक ही लक्ष्‍य
फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के साथ अभ्‍यास करने वाले कैथल के ओमप्रकाश।

कैथल, [सुनील जांगड़ा]। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। सीवन गेट निवासी 81 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मिल्खा सिंह एक नेक दिल इंसान थे। उन्होंने डेढ़ साल तक मिल्खा सिंह के साथ 1963-64 में पंजाब विश्वविद्यालय के ट्रैक पर दौड़ का अभ्यास किया था। 1964 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए मिल्खा सिंह, अजमेर सिंह और वह स्वयं तीनों अभ्यास करते थे।

loksabha election banner

मिल्खा सिंह और अजमेर सिंह का ओलंपिक में चयन हो गया था और घुटने में चोट के कारण उनका चयन नहीं हुआ था। मिल्खा सिंह जरूरतमंद खिलाड़ियों की सहायता भी करते थे। उनके खाने-पीने का प्रबंध भी करते थे। मिल्खा सिंह कार में आते थे और उन्हें अभ्यास के लिए एक स्पेशल कोच मिला हुआ था। वह कोच उन्हें तकनीकी अभ्यास करवाते थे। वे रोजाना एक से डेढ़ घंटा अभ्यास करते थे। ओमप्रकाश ने बताया कि वह भी नेशनल स्तर के खिलाड़ी रहे थे और नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट थे। 1965 में खेल के दम पर उन्हें नौकरी मिल गई थी। उसके बाद उन्होंने 1984 से 2010 तक आरकेएसडी कालेज में खिलाड़ियों को दौड़ का अभ्यास करवाया था।

आज भी याद है उनका ये किस्सा

ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मिल्खा सिंह ने एक बार उन्हें बताया था कि किस प्रकार वह दौड़ में आए थे। 1956 में मिल्खा सिंह फौज में नौकरी करते थे। उस दौरान उनकी किसी सीनियर अधिकारी से कहासुनी हो गई थी। अधिकारी ने दूसरे जवानों को कहा कि मिल्खा को पकड़ लो, लेकिन मिल्खा वहां से भाग गए। मिल्खा को पकड़ने के लिए कई सैनिक उनके पीछे दौड़े, लेकिन कोई उनके पास भी नहीं लग पाया था। उसके बाद से ही अधिकारियों ने उसे दौड़ में भाग दिलवाने की सोची थी। मिल्खा ने कई बाद देश का नाम रोशन किया है। एशियन खेलों में गोल्ड जीते हैं और ओलंपिक में भी भाग लिया।

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह से जुड़ी प्रत्येक खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.