यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भर्ती से लौट रहे 10 युवाओं की मौत, जींद के पास ऑटो को तेल कैंटर ने रौंदा
जींद के पास भीषण सड़क हादसे में 10 युवाओं की मौत हो गई। एक तेल टैंकर ने एक ऑटो को रौंद दिया और इससे इन 10 युवाओं की मौत हो गई।

जींद, जेएनएन: जिले के गांव ईक्कस और रामराय के बीच मंगलवार रात एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को कुचल दिया। ऑटो में 11 लोग सवार थे, जिनमें से ऑटो चालक समेत 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया।
दरअसल, हिसार छावनी में सैनिक जनरल ड्यूटी और क्लर्क सैनिक पदों पर भर्ती चल रही है। मंगलवार को भर्ती रैली के चौथे दिन जींद और सिरसा के युवाओं को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। भर्ती में शामिल होने के बाद 10 युवक ऑटो से जींद लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे हांसी रोड पर गांव ईक्कस और रामराय के बीच तेल टैंकर ऑटो पर चढ़ गया। बाद में क्रेन से ट्राला को ऑटो से हटाया गया।
.jpg)
इस हादसे में गांव भिड़ताना निवासी संजय, गांव बुरा डेहर निवासी मंगल व रोबिन, पाजू कलां निवासी सगे भाई दीपक व संजय, रामराय निवासी भारत, धड़ौली वासी सुमित, पिल्लूखेड़ा निवासी अमित और जींद के हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रवीण समेत 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतकों में शामिल ऑटो चालक हिसार का बताया जाता है। मृतक संजय के भाई परमजीत को रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: छात्राओं के आरोप से सनसनी, बोलीं- मैम, हेड टीचर शरीर पर हाथ लगाकर करता है गंदी हरकतें
.jpg)
घर पर मत बताना
सूचना के बाद अस्पताल में पहुंचे मृतक दीपक और संजय के पिता रणधीर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने रोते हुए कहा कि घर पर मत बताना, इनकी मां तो सुनते ही मर जाएगी। वह बार-बार डेड हाउस की तरफ जा रहे थे, जहां बेटों के शव रखे थे। साथ आए लोगों ने बड़ी मुश्किल से रणधीर को संभाला।