Move to Jagran APP

पानीपत में 778, यमुनानगर में 752, करनाल में 108, कुरुक्षेत्र में 1014 लोग क्‍वारंटाइन

कई जिलों में क्‍वारंटाइन की संख्‍या जहां बढ़ती जा रही है वहीं क्‍वारंटाइन का समय पूरा होने से राहत भी मिल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। लोग क्‍वारंटाइन में सहयो

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 01:18 PM (IST)
पानीपत में 778, यमुनानगर में 752, करनाल में 108, कुरुक्षेत्र में 1014 लोग क्‍वारंटाइन
पानीपत में 778, यमुनानगर में 752, करनाल में 108, कुरुक्षेत्र में 1014 लोग क्‍वारंटाइन

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग जागरूक हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की तरफ से क्‍वारंटाइन किए जा रहे लोग भी संक्रमण को रोकने में साथ दे रहे हैं। हालांकि ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद ठीक होने वाला आंकड़ा राहत देने वाला है। वहीं अभी तक पानीपत में 778, यमुनानगर में 752, करनाल में 108, कुरुक्षेत्र में 1014 लोग क्‍वारंटाइन हैं। 

loksabha election banner

अबाला में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई है। सोमवार को 4 संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए हैं और लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक 32 नमूने लैब से निगेटिव मिले हैं। अभी तक एक युवक पॉजीटिव मिला है। 


जींद

 Jind

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजीटिव आने वाले युवक के संपर्क में आने वालों के छह नमूने लैब को भेजे थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 32 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं लैब से करीब दस की रिपोर्ट का इंतजार है, जो जल्द मिलेगी। वहीं पॉजीटिव आने वाले केस के संपर्क में आने वालों का पता किया जाता है, उनके भी नमूने लिए जाते हैं।

 कैथल

Kaithal

अंबाला के बराड़ा में दुबई से आए एक युवक की तबीयत खराब हो गई। युवक को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत थी। परिजनों की सूचना पर एसएमओ बीरबल ने एबुलेंस भेजी। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को पूरी निगरानी में अस्पताल लेकर गई है। युवक के सैंपल लिए गए हैं। बताया जाता है कि 11 मार्च को दुबई से अंबाला आया था। इस दौरान वह बिल्कुल ठीक था। एक-दो दिन से तबीयत खराब होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। परिजनों ने कहा कि बेटा बाहर नहीं गया।

करनाल

karnal

करनाल में कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं

करनाल में कोरोना वायरस से संभावित संक्रमित 52 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 47 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 5 की पेंडिंग है। अब तक करनाल में कोरोना का कोई भी केस पॉजीटिव नहीं मिला है। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि जिला प्रशासन के पास विदेशों से आए 546 लोग पंजीकृत हो चुके हैं जिनके स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 108 लोगों को 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड और 177 लोगों को 14 से 28 दिन तथा 229 लोगों को 28 दिन सर्विलेंस पीरियड में रखा गया था। यह सभी सामान्य पाए गए, इन्हें कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत हैं।

कुरुक्षेत्र

Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में विदेश से आए 1532 लोग निगरानी में

कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस का कोई पॉजीटिव मामला नहीं आया है। हालांकि पिपली स्थित होटल में कार्यरत छह कर्मियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आए इन छह कर्मियों में 11 दिन बाद भी कोई लक्षण सामने नहीं आने की बात से राहत मिल रही है। अभी भी इन्हें क्वारंटाइन किया हुआ है।

पानीपत

Panipat

12 लोग अनट्रेस

इधर, स्वास्थ्य विभाग को कड़ी मशक्कत के बाद भी विदेश से आए 12 लोग नहीं मिल रहे, जिन्हें पुलिस के साथ मिलकर तलाशा जा रहा है। गौरतलब है कि रविवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि अंबाला में एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है और उस व्यक्ति ने पिपली स्थित एक होटल में 19 मार्च को भोजन किया था। स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गई थी और होटल के उन कर्मियों को एक होटल में क्वारंटाइन कर दिया था, जो उसके संपर्क में आए थे।

यमुनानगर

Yamunanagar


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.