विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी पोशाक में नृत्य व गायन में मचाया धमाल
नौल्था स्थित गीता इंजीनियरिग कॉलेज पानीपत में महाराजा अग्रसेन जयंती पर इंटर स्कूल सामूहिक नृत्य गायन व डेक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच पर रंग बिरंगे पोशाक में सजे बच्चों ने धमाल मचा दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संवाद सहयोगी, इसराना : नौल्था स्थित गीता इंजीनियरिग कॉलेज पानीपत में महाराजा अग्रसेन जयंती पर इंटर स्कूल सामूहिक नृत्य, गायन व डेक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच पर रंग बिरंगे पोशाक में सजे बच्चों ने धमाल मचा दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि संजय भाटिया ने कहा कि रंग बिरंगे कपड़े पहन कर प्रतिभागियों ने जो विधाएं प्रस्तुत की है उसे देख कर दंग रह गए। ऐसे होनहार विद्यार्थी राष्ट्र की संपदा हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ मंच पर आकर प्रस्तुति देने की कला भी आनी चाहिए। संस्थान के चेयरमैन एसपी बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में पानीपत, सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व कैथल के लगभग 67 स्कूलों के करीब 1900 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समूह गायन के निर्णायक मंडल में मुकेश रल्हन व युक्ति अरोड़ा और समूह नृत्य के निर्णायक मंडल में राधे पांचाल, नीरज पांचाल व रजनी बेनीवाल शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने मानकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न स्कूलों से चयनित प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन निशांत व अंकुश बंसल, निदेशक सौवर गुप्ता, डॉ. प्रेरणा डावर, दीपक डुडेजा, नवनीत वर्मा, रवि मलिक, मंजीत घनघस, इंचार्ज, विद्यावती, जगदीश अग्रवाल, डॉ. अर्चना गुप्ता, राजेश गोयल व विभू पालीवाल मौजूद थे।