जिला में नौ कोरोना के नए केस आए सामने, अब 42 केस एक्टिव
कोरोना एक बार फिर से धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। आए दिन पांच से दस केस सामने आ रहे है। वीरवार को नौ नए केस सामने आए हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना एक बार फिर से धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। आए दिन पांच से दस केस सामने आ रहे है। वीरवार को नौ नए केस सामने आए हैं। इससे अब संभलने की जरूरत है। जिलाभर में 42 केस एक्टिव हो गए हैं। 17 कोरोना के केस ठीक भी हुए। बुधवार को एक की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 118 लोगों के सैंपल लिए हैं। सैंपलिग काफी कम हो रही है। फिलहाल कोविड की गाइडलाइन ही बचाव है।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डा. सुनील संडूजा के अनुसार कोरोना केस को देखते हुए। सभी लोगों को शारीरिक दूरी व मुंह पर मास्क अवश्य लगाए। तभी इस महामारी से बचा सकता है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 543744 सैंपल ले चुका है। इसमें 36208 लोग पाजिटिव हुए और 35489 लोग स्वास्थ्य हुए। अभी तक 677 लोगों की जान जा चुकी है। यहां मिले इतने केस
समालखा से एक, पट्टीकल्याणा से एक, विकास नगर से तीन, सुखदेव नगर से दो, सेक्टर-12 से एक व असंध रोड से एक केस सामने आया। 385 ने लगवाई वैक्सीन
सिविल अस्पताल में 12 प्लस में 21 बच्चों को पहली व चार ने दूसरी डोज, 15 प्लस में छह बच्चों को पहली, नौ को दूसरी डोज, 18 प्लस में पांच लोगों को पहली, 65 को दूसरी डोज, 45 प्लस में चार को पहली, 24 को दूसरी, 247 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इस तरह वैक्सीनेशन के नौ सत्र आयोजित किए गए। जिसमें 385 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई।