एनएचएम कर्मियों ने आज एक्स-रे मशीन और कल से ओपीडी बंद करने की दी चेतावनी
एनएचएम कर्मचारी संघ, हरियाणा के बैनर पर जिले में पांच दिन से चल रही हड़ताल में कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल पार्क में धरना दिया। सोमवार से एक्स-रे मशीन और मंगलवार से ओपीडी ठप कराने की चेतावनी दी गई है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एनएचएम कर्मचारी संघ, हरियाणा के बैनर पर जिले में पांच दिन से चल रही हड़ताल में कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल पार्क में धरना दिया। सोमवार से एक्स-रे मशीन और मंगलवार से ओपीडी ठप कराने की चेतावनी दी गई है।
हड़ताल और धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अमित मलिक ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में 5 फरवरी से हड़ताल शुरू कर दी गई थी। मरीजों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए पानीपत में हड़ताल नहीं की गई थी। सरकार की ओर से सुध नहीं लिए जाने पर यहां 5 फरवरी को हड़ताल का ऐलान किया गया। एंबुलेंस के जरिए गंभीर मरीजों-घायलों को अस्पताल लाया जा रहा था, खानपुर पहुंचाया भी जा रहा था। मलिक ने ऐलान किया कि सोमवार से एंबुलेंस और एक्स-रे सेवा पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
एनएचएम के तहत नियुक्त डॉक्टरों से ओपीडी बंद रखने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। बता दें कि नियमितीकरण, सेवा नियम में संसोधन, 7वां वेतन आयोग लागू करने आदि मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।