विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panipat Crime News: चाऊमीन लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी से हैवान पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, घर पहुंच मां को बताई आपबीती

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 04 Apr 2024 08:29 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 04 Apr 2024 08:50 PM (GMT+05:30)

पानीपत (Panipat News) के तहसील कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ ...और पढ़ें

Haryana News: चाऊमीन लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।
Haryana News: चाऊमीन लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

HighLights

  1. चाऊमीन लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।
  2. तहसील कैंप थाना क्षेत्र का मामला, किशोरी ने मां को बताई आपबीती।
  3. महिला थाना पुलिस को दी शिकायत, पुलिस ने मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू की।

जागरण संवाददाता, पानीपत। (Neighbor Assault in Panipat) तहसील कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात आठ बजे चाऊमीन लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी ने जबरदस्ती दुष्कर्म (Panipat Crime) किया और धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई।

स्वजनों ने महिला थाना  में दर्ज कराई शिकायत 

जिसके बाद स्वजनों ने गुरुवार को मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस (Panipat Police) को दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार किया। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बुधवार रात करीब आठ बजे रुपये लेकर चाऊमीन लाने के लिए घर से निकली थी।

किशोरी ने घटना के बाद मां को बताई आपबीती

रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसे आवाज लगाई और कुछ जरूरी बात करने के बहाने उसे अपने घर ले गया। जहां पर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। बेटी किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें: Karnal Crime News: महिला ने लिवइन में रहने से किया इंकार, गुस्साए युवक ने उसके पिता को पेचकस से किया लहूलुहान

आरोपित आरोपित की तलाश की, लेकिन वह भाग चुका था। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। उनकी मांग है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

शिकायत मिलते ही पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची का मेडिकल कराकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- आशा दहिया, प्रभारी, महिला थाना

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: पहले फर्जी वीजा देकर आस्ट्रेलिया की जगह भेज दिया कंबोडिया, फिर बंदूक दी नोक पर...