Move to Jagran APP

गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा को मिला खास तोहफा, जानें इंडिया पोस्ट किस तरह से दे रहा है सम्मान

नीरज चोपड़ा को इंडिया पोस्ट ने खास तोहफा दिया है। जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। लोगों को भी इंडिया पोस्ट की ओर से दिया गया ये तोहफा पसंद आ रहा है। जाने इंडिया पोस्ट किस तरह नीरज चोपड़ा को सम्मान दे रहा है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 08:42 AM (IST)
गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा को मिला खास तोहफा, जानें इंडिया पोस्ट किस तरह से दे रहा है सम्मान
नीरज चोपड़ा को इंडिया पोस्ट ने दिया खास तोहफा।

पानीपत, डिजिटल डेस्क। टोक्यो ओलिंपिक में  स्वर्ण पदक जीतकर भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया था। पानीपत के नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। गोल्डन ब्वाय जब भारत वापस लौटे तो गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। उन पर इनामों और पैसों की बारिश होना शुरू हो गई। हरियाणा सरकार के अलावा अन्य राज्यों सरकारों ने भी नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें अनेकों उपहार भी दिए गए। उपहार देने का सिलसिला अब भी जारी है। इस कड़ी में अब इंडिया पोस्ट का नाम भी जुड़ गया है।

loksabha election banner

गोल्डन ब्वाय को गोल्डन तोहफा

इंडिया पोस्ट ने नीरज चोपड़ा को गोल्डन लेटर बाक्स देकर सम्मानित किया है। इंडिया पोस्ट ने पानीपत में उनके गृह नगर खंडरा में ये लैटर बाक्स लगाया है। इस लैटर बाक्स को गोल्डन कलर  से पेंट किया गया है। साथ ही इसमें एक संदेश भी लिखा है कि टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में। इंडिया पोस्ट आफिस ने जब से ये लैटर बाक्स लगाया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। लोगों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

अमेरिका में अभ्यास कर रहे हैं नीरज

नीरज चोपड़ा इन दिनों अमेरिका मे हैं। वे अमेरिका के कैलिफोर्निया के चुला विस्टा एलीट एथलीट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अमेरिका जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वह साल 2022 में कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप जैसी बड़ी स्पर्धाएं है। जिनमें मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य फीट रहना है और 90 मीटर के निशान को पार करना है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और लोगों की उम्मीदें भी। इसलिए मैं अपने आप को फीट रखने की कोशिश कर रहा हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.