अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प लिया
औद्योगिक नगरी पानीपत से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : औद्योगिक नगरी पानीपत से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवा पीढ़ी को ¨हदू विक्रमी संवत को लेकर जागृत करने का भी फैसला लिया। विश्व ¨हदू परिषद द्वारा विक्रमी संवत की पूर्व संध्या पर सेक्टर-12 स्थित श्रीकृष्ण पार्क में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यातिथि परिषद के प्रांत मंत्री प्रद्युम्न विशिष्ट अतिथि, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका रजनी ठुकराल रही। प्रांत मंत्री प्रदूमन ने कहा कि अयोध्या में लंबे समय से श्रीराम मंदिर का निर्माण अटका हुआ है। श्रीराम को एक टेंट में विराजमान किया गया है। यह देश के ¨हदुओं के लिए बड़ी ¨चता का विषय है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को श्रीराम मंदिर के लिए संकल्प लेना होगा। वे चाहें तो 2018 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन जाएगा। भाजपा महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि युवा ¨हदुओं के नए साल और महीनों की जानकारी तक नहीं है। युवाओं को इसको लेकर जागृत होना होगा। दुर्गा वाहिनी की संयोजिका रजनी ठुकराल ने कहा कि महिलाओं को अपने धर्म की रक्षा के लिए अब भी आगे रहना होगा। उनको समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना होगा। इससे पहले अतिथियों के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष राजीव, जिला मंत्री गुलशन व सह जिला मंत्री पुनीत बतरा ने स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेविका विजय लक्ष्मी पालीवाल, मालती शर्मा, पार्षद सुधा अग्रवाल व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मौजूद रहे।