पानीपत पहुंचे नवीन जयहिंद ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर बन रहा, रोहतक में बनेगा परशुराम मंदिर
Parshuram Jayanti 2022 नवीन जयहिंद पानीपत पहुंचे। यहां पर प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर बन रहा और रोहतक में परशुराम मंदिर बनेगा। 22 मई को रोहतक में परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
पानीपत, जागरण संवाददाता। नवीन जयहिंद पानीपत पहुंचे। जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह धर्मयुद्ध की शुरुआत है जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना है उसी प्रकार रोहतक में भी भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनेगा। रविवार 22 मई को उसी जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। उस जमीन पर स्कूल, कॉलेज व हॉस्पिटल बनाये जाएंगे, जिसमे सभी बिरादरी के बच्चे पढ़ेंगे व सबका इलाज होगा।
जयहिंद ने सरकार को चेतावनी देते हुए बताया कि 4 तारीख को मुख्यमंत्री रोहतक में आ रहे है उसी दिन मुख्यमंत्री ब्राह्मणों की जमीन ब्राह्मणों के हवाले करके जाए। अगर मुख्यमंत्री जी ऐसा नही करते है तो ब्राह्मण समाज अपने आप उस जमीन पर कब्जा लेगा। यह सरकार ब्राह्मणों को कमजोर न समझे। अब सरकार के साथ महाभारत होगी।
जयहिंद ने कहा वह जमीन पहरावर (ब्राह्मणों का गांव) की जमीन थी। जो कि गौड़ संस्था को स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल बनाने के लिए दी गयी थी। लेकिन सरकार द्वारा उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया। 13 साल हो चुके है जो कि ब्राह्मण समाज के लोग धक्के कहा रहे है लेकिन जमीन नही दे रही सरकार। इस मामले को लेकर कुछ फीस भी ब्राह्मण समाज सरकार को जमा करवा चुका है। जयहिन्द ने सरकार को 4 तारीख तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ब्राह्मणों को कमजोर समझने की गलती न करे सरकार, 1 इंच भी जमीन सरकार को नही देंगे।
जयहिंद ने कहा कि इसमें सभी 36 बिरादरियों को न्योता होगा। व परशुराम जयंती 22 मई को हर ब्राह्मण से अपील है के 1 ईंट व 1 फरसा अपने साथ लेकर आएं।
बेरोजगारों के साथ होगा 7 मई को बीजेपी के राज्यकार्यालय रोहतक का घेराव
जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारी की वजह से नौजवान क्राइम व नशे की ओर अग्रसर हो रहे है। बेरोजगारी ही एक ऐसा मुख्य कारण है जिसकी वजह से नौजवान युवा आत्महत्या कर रहे है। ये आत्महत्या नही सरकार व सिस्टम द्वारा की गई हत्याऐं है। जयहिन्द ने कहा युवाओ को आत्महत्या नही करनी है बल्कि सड़क पर उतर कर सरकार को मारना है।