राष्ट्रीय लोक अदालत आठ को, 1296 केस शामिल
जिले की सभी अदालतों में आठ फरवरी को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। 1296 केसों को सुनवाई के लिए शामिल किया गया है। यातायात चालान के 712 केस हैं। मोटर एक्सीडेंट केस ट्रिब्यूनल (एमएएसटी) के 99 केस शामिल किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले की सभी अदालतों में आठ फरवरी को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें 1296 केसों को सुनवाई के लिए शामिल किया गया है। सबसे अधिक यातायात चालान के 712 केस हैं। मोटर एक्सीडेंट केस ट्रिब्यूनल (एमएएसटी) के 99 केस शामिल किए गए हैं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को बुलाकर, केस का निस्तारण कराया जाता है। सबसे अच्छा पहलू यह कि अदालतों का वर्क लोड कम होता है, दोनों पक्षों के बीच भाईचारा भी बना रहता है। अदालतों में समझौता योग्य अपराधिक केस, रिकवरी, सिविल केस, दहेज के मामले, चेक बाउंस, किराया विवाद, बिल संबंधी विवादों को शामिल किया है।
सीजेएम के मुताबिक ऐन वक्त तक केसों की संख्या बढ़ सकती है। बैंक शाखाओं, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को कहा गया है कि अधिकाधिक केसों के निस्तारण की दिशा में प्रयास करें। ब्याज का लालच छोड़कर मूलधन पर फोकस रहे।