Move to Jagran APP

खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा फहराएंगे, गांव से शहर तक उत्साह

देश के खिलाड़ियों के सम्मान में पानीपत जिले के नागरिक तिरंगा फहराएंगे। ध्वज फहराने के साथ ही संदेश देंगे कि पूरा देश अपने खिलाड़ियों के साथ है। अलग-अलग संगठनों ने तिरंगों का वितरण किया। कुछ ने अपनी अलग से तैयारी की है। सहयोग परिवार व आरंभ फाउंडेशन के सदस्य गाड़ियों पर ध्वज लगाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 08:50 AM (IST)
खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा फहराएंगे, गांव से शहर तक उत्साह
खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा फहराएंगे, गांव से शहर तक उत्साह

जागरण संवाददाता, पानीपत : देश के खिलाड़ियों के सम्मान में पानीपत जिले के नागरिक तिरंगा फहराएंगे। ध्वज फहराने के साथ ही संदेश देंगे कि पूरा देश अपने खिलाड़ियों के साथ है। अलग-अलग संगठनों ने तिरंगों का वितरण किया। कुछ ने अपनी अलग से तैयारी की है। सहयोग परिवार व आरंभ फाउंडेशन के सदस्य गाड़ियों पर ध्वज लगाएंगे।

loksabha election banner

स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ियों को तिरंगे वितरित किए। ये ध्वज घर की छतों पर लगाए जाएंगे। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता सिवाच ने कहा कि उन्हें गर्व है कि ओलिपिक में खेल रहे देश के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा हरियाणवी हैं। हम सभी की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। विश्वास है कि खिलाड़ी देश के लिए इस बार ज्यादा मेडल जीतकर आएंगे। इस मौके पर विनय मलिक, विपुल धीमान, राहुल कुमार, गिरीश शर्मा, जेएस पूनिया, कोच महिपाल, कोच बंसीलाल कोच, गजेंद्र दहिया, नितिन कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अभिषेक, विकास नरवाल, सुनील कुमार, रविदर सैनी, अशोक कुमार व राजेश कुमार मौजूद रहे। हमें खिलाड़ियों पर नाज

डीसी सुशील सारवान ने जागरण से बातचीत में कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों पर नाज है। तिरंगा लहराएंगे। खिलाड़ियों की जीत की कामना करेंगे। विश्वास है हरियाणा के खिलाड़ी इस बार ज्यादा मेडल जीतकर आएंगे। देश की झोली को मेडलों से भर देंगे। बच्चों के साथ फहराएंगे तिरंगा

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रामपाल ने बताया कि वह अहर में बच्चों के साथ तिरंगा फहराएंगे। वह अहर गांव में सभी बच्चों को निशुल्क कोचिग देते हैं। उन्हें भारत के सभी खिलाड़ियों पर भरोसा है। इस बार ओलिपिक में मेडलों की संख्या जरूर बढ़ेगी। इसमें हरियाणा का योगदान विशेष रहेगा। लघु सचिवालय में तिरंगे वितरित

निफा के जिलाध्यक्ष माडल टाउन निवासी वीरेंद्र जैन ने बताया कि महिला विग की टीम भी उत्साहित है। लघु सचिवालय में तिरंगों का वितरण किया गया। अधिवक्ता अनुराधा ने टीम को रवाना किया। माडल टाउन में झंडे फहराए जाएंगे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। हरियाणवी जीतेंगे मेडल

मेयर अवनीत कौर ने बताया कि वह भी खिलाड़ियों के लिए प्रार्थना करेंगी। उन्हें भरोसा है कि हरियाणा के खिलाड़ियों की बदौलत देश के मेडल की संख्या बढ़ेगी। भारतीय खिलाड़ियों ने मेहनत से ओलिपिक में जगह बनाई है। मेडल भी जीतकर लाएंगे। ध्वजारोहण करेंगे

सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने बताया कि नगर निगम में भी ध्वजारोहण करेंगे। खिलाड़ियों के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्हें गर्व है कि सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे। हम उत्साहित हैं

निफा के पानीपत सचिव अमित जांगड़ा ने बताया कि निफा के सभी सदस्य तिरंगा फहराने के लिए उत्साहित हैं। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराते हैं। खिलाड़ियों के लिए भी इस बार तिरंगा फहराएंगे। उन्हें बताएंगे कि पूरा देश उनके साथ है। तैयारी पूरी है

निफा के पानीपत कोषाध्यक्ष ललित कुमार का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी हो गई है। महिला विग ने भी ध्वज फहराने का संकल्प लिया है। माडल टाउन, ईदगाह रोड सहित कई जगहों पर झंडा यात्रा भी निकालेंगे। बाइकों पर झंडा लेकर चलेंगे। दौड़ भी लगाएंगे

आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रिकेट एकेडमी के कोच विक्रम नेहरा ने बताया कि सुबह आठ बजे खिलाड़ियों के साथ ध्वज फहराएंगे। हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ भी लगाएंगे। हरियाणा के खिलाड़ी मेडल जीतेंगे। देश के मेडलों की संख्या बढ़ाएंगे। हम लोग मिलकर जश्न मनाएंगे। जीत की कामना करेंगे

कांग्रेस के ग्रामीण हलके से नेता धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि वह असंध रोड पर अपने कार्यालय में ध्वज फहराएंगे। खिलाड़ियों के जीत की कामना करेंगे। हरियाणा के खिलाड़ियों ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। मेडल की संख्या जरूर बढ़ेगी। खिलाड़ी हमारी शान

सेक्टर 12 स्थित एसडी विद्या मंदिर स्कूल के चेयरमैन सतीशचंद्रा ने बताया कि ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में वह खिलाड़ियों के लिए प्रार्थना करेंगे। खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। देश के सभी नागरिक उनके साथ हैं। तिरंगा फहरा कर उनकी जीत की कामना करेंगे। मेडल की संख्या बढ़ेगी

सर्व संगठन सेवा संस्थान के संयोजक सुरेश काबरा ने बताया कि सेक्टर 29 पार्ट-2 स्थित फैक्ट्री में ध्वजारोहण करेंगे। खिलाड़ियों की जीत की कामना के लिए गोशाला में गायों की सेवा करेंगे। उन्हें भरोसा है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए मेडल की संख्या बढ़ाएंगे। जीतेगा देश

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व चयनकर्ता गिरीश अरोड़ा ने बताया कि वह खिलाड़ियों के साथ ध्वजारोहण करेंगे। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा जीतेगा, देश जीतेगा। दैनिक जागरण ने सराहनीय पहल की है। आइये, संकल्प लें, मैं भी फहराऊंगा तिरंगा

आइये, हम सभी संकल्प लें कि मैं भी फहराऊंगा तिरंगा। तिरंगे फहराते हुए, या तिरंगे के साथ सेल्फी हमें भेजें। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को संदेश दें कि पूरा भारत आपके साथ खड़ा है। हमारा वाट्सएप नंबर है- 8950874709


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.