राष्ट्रीय एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक में तीसरे स्थान पर रहा हरियाणा
जागरण संवाददाता, पानीपत: हरियाणा की चार जूनियर एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक टीमों ने पहले दिन
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 08:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत: हरियाणा की चार जूनियर एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक टीमों ने पहले दिन 11वीं राष्ट्रीय एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर तक त्रिवेंद्रम में चल रही है। इसमें महाराष्ट्र प्रथम और पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा।
भारतीय जिम्नास्टिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र मोर ने बताया कि भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष करन ¨सह चौटाला ने हरियाणा की पदक विजेता टीम को 11000 रुपये का इनाम दिया। प्रदेश की महिला जुगल, पुरुष जुगल, महिला ग्रुप और पुरुष ग्रुप में कांस्य पदक जीता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें